हरे कृष्ण हरे राम मात्र तीन शब्दों के मेल से बना एक महामंत्र है जिसका हिन्दुओं के पूजा-पात में खासा महत्व है। शास्त्रों की मानें तो इस मंत्र के निरंतर जाप से हमारे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है। इस मंत्र के जाप से हमें मानसिक रूप से अपने जीवन में एक शांति का अनुभव होता है। साथ ही यह महामंत्र हमारे जीवन के सभी कार्यों में हमारे भीतर एक आत्म संतुष्टि का अनुभव कराता है।
हरे कृष्ण महामंत्र । Hare Krishna Hare Ram Maha Mantra in Hindi
हरे कृष्ण हरे कृष्ण , कृष्ण कृष्ण हरे हरे |
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे ||
हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र के लाभ :
इस महामंत्र की खूबी है की यह हमें सीधे हमारे इष्ट देवी देवताओं के साथ संपर्क स्थापित करने की शक्ति देता है। यह एक बेहद ही सरल सा मंत्र है, और इसका जाप करना भी बड़ा ही आसान है। अपनी दिनचर्या में इस मंत्र के जाप को शामिल करने से यह हमारे जीवन में एक पवित्र और दैवीय प्रभाव डालता है।
ऐसा कहा जाता है की माँ काली के क्रोध से बचने के लिए यह एकमात्र उपाय है। वेदों में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। साथ ही इस मंत्र को बेहद ही पवित्र माना जाता है, जिसकी मदद से आप भगवान कृष्ण और प्रभु श्री राम को भी स्मरण कर सकते हैं और उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे वेद पुराणों में इस मंत्र को सोलह शब्दों का महा-मंत्र भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें: कार्य सिद्धि हनुमान मंत्र । Karya Siddhi Hanuman Mantra in Hindi
इस मंत्र का जाप करने के लिए आपको सर्वप्रथम एक पवित्र आसान ग्रहण करके उत्तर या पूर्व दिशा की और अपना मुख करके बैठा जाना होता है। अब अपनी आँखें बंद कर लें और भगवान कृष्ण और प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए इस मंत्र का जाप करें। एक समय में इसे कम से कम आपको एक घंटे तक या किसी मनोकामना पूर्ति के लिए इसे कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।