अगर आप भी अपने घर पर करेंगे यह उपाय तो खरीदे हुए आम एक हफ्ते तक भी ख़राब नहीं होंगे, जानें इसके बारे में और आजमा कर देखें।

गर्मियों का मौसम के साथ-साथ आम का मौसम भी आ चूका है। आज इस पोस्ट के माध्यम से आम को घर पर अच्छे से रखने के उपाय के बारे में हम जानेंगे। अगर आप इस नुस्खे को आजमाएंगे तो हैरान रह जाएंगे। गृहिणियों के लिए यह बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। आइये बिना कोई समय बर्बाद किये इस उपाय के बारे में जानते हैं।

- Advertisement -
   

आम को खराब होने से बचाने का उपाय :
जब भी हम आम खरीदते हैं तो यह सुनहरे पिले रंग का दिखता है, हालाँकि जैसे ही यह ख़राब होने लगता है इसपर काले-काले दाग आने लगते हैं। सबसे ज्यादा बार डंठल वाले भाग में काले दाग आते हैं। इसका मतलब है यह ख़राब होना शुरू हो चूका है। फिर एक ऐसी स्थिति आती है जब पूरा फल ही काला हो जाता है और हमें इसे फेंकना पड़ता है।

इस डंठल वाली जगह पर काला रंग आने से और आम को सड़ने से कैसे बचाएं? इसके लिए सबसे पहले खरीदे हुए आम को साफ पानी से धो लीजिये। जो ऊपरी भाग में आम के फल का दूध या आम भाषा में इसे चोप कहा जाता है उसे धो लें। फिर आम को साफ कपड़े से पोंछ लें। उसके बाद आम के डंठल वाले भाग पर नारियल के तेल की एक बूंद लगाने से आम जल्दी सड़ने से बच जाता है।

हालाँकि अगर आपके घर में रखे हुए आम ज्यादा घुल गए हों तो आप इनका इस्तेमाल करके बर्तन साफ़ करने वाला यह खास पेस्ट बना सकते हैं। इसके लिए एक मिक्सिंग जार में 1 मुट्ठी कद्दूकस किया हुआ आम, 1 चम्मच शैम्पू, 1 चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड या पाउडर डालकर मिक्सी में पीस लें।

यह भी पढ़ें: आप शायद जानते भी नहीं होंगे शैम्पू के इस तरह इस्तेमाल से आप अपने घर की कितनी ही चीजों को आसानी से साफ़ कर सकते हैं। शैम्पू से किए जाने इन घरेलू जुगाड़ को जान कर आप भी रह जायेंगे अचंभित।

अब इस पेस्ट से बर्तन को रगड़ कर साफ़ करें। आप पाएंगे की घर में पूजा के सभी बर्तन, पीतल के बर्तन, एल्युमिनियम के बर्तन और चांदी के बर्तन आप इस आम के लेप से बड़ी ही आसानी के साथ साफ़ कर सकते हैं। इससे आपके सभी बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे। तो, इस उपाय को भी आप अपने घर पर आजमा सकते हैं।

- Advertisement -