मनोकामना पूर्ति मंत्र हिंदी में । Manokamna Purti Mantra in Hindi

आज हम आपको एक बेहद ही खास और चमत्कारी मंत्र बता रहे हैं जिसके जाप मात्र से ही आप अपने मन मुताबिक किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और अपने नाम की ख्याति बटोर सकते हैं। इस मंत्र में आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करने की एक अद्भुत शक्ति है। इसके जाप से अपने मन के अनुसार किसी भी वस्तु की प्राप्ति कर सकते हैं।

वैसे तो यह मंत्र जैन धर्म का है, किन्तु इसका जाप कोई भी कर सकता है और अपने मन के अनुसार धन, धान्य, कपड़ा, मकान, इत्यादि वस्तुओं को प्राप्त कर सकता है। इस मंत्र का उपयोग करने का तरीका भी बड़ा ही सरल और आसान सा है। आप भी जानें इसे और करें अपने मन की मुराद पूरी।

- Advertisement -

मनोकामना पूर्ति मंत्र हिंदी में । Manokamna Purti Mantra in Hindi

ॐ नमो भगवती ह्रीं श्रीं पद्मावती मम कार्यं कुरु कुरु स्वाहा ||

मनोकामना पूर्ति मंत्र का विवरण :
इस मंत्र का जाप आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं, इसके लिए किसी खास पूजा और विधि-विधान की जरूरत नहीं होती। हालाँकि, इस मंत्र के जाप के लिए कोई खास नियम नहीं हैं, लेकिन हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। जिस दिन भी आप इस मंत्र का जाप करें उस दिन इस बात का ध्यान रखें की कोई बुरा कार्य ना करें या किसी प्रकार की बुरी सोच अपने मन में ना आने दें।

यह भी पढ़ें: हमारे हिन्दू धर्म में गायत्री मंत्र को बेहद ही शक्तिशाली मंत्र के रूप में जाना जाता है। कहते हैं की जो भी इस मंत्र का जाप पूरी श्रद्धा के साथ करे उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और उसके घर परिवार में खुशहाली आती है।

इसके जाप के लिए खुद को सकारात्मक सोच वाला बनायें और पूरे मनोबल और आत्मविश्वास के साथ इस उपाय को करना होता है। इस मंत्र की सिद्धि के लिए इसे 21 बार पढ़ें और फिर एक सफ़ेद कागज़ पर लाल स्याही के साथ इसे लिखें और फिर उसके नीचे अपनी मनोकामना भी लिख कर इस कागज़ को अपने पर्स में रख लें। जब आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाये तो इस कागज़ को अपने घर के पूजा घर में रख दें।

- Advertisement -