शायद ही आपको पता हो पर मंत्रों का प्रभाव हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहद ही गहरा होता है। आयुर्वेद में भी मंत्र के प्रभाव का जिक्र कई बारे किया गया है। मना जाता है की इस मंत्र का जाप अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है। इस मंत्र का पाठ करके व्यक्ति अपने शरीर, मानसिक स्थिति और आत्मा को आरोग्य बना सकता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंत्र के लाभ हिंदी में । Mantra for good health in Hindi
आरोग्यम् भाग्यम् स्वास्थ्यम् आभिवृद्धिं कुरु कुरु स्वाहा।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंत्र का विवरण :
अगर आपको भी अच्छे स्वास्थ्य की चाह हो तो इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके जाप हेतु एक शांत और उचित वातावरण का निर्माण करें। इसके बाद बैठकर, ध्यान केंद्रित करें और अपने मन को शांत करने का प्रयास करें। फिर, इस मंत्र का 3, 9, 27 या उससे अधिक बार उच्चारण करें। आप इस मंत्र का पाठ बोलकर या मन में भी कर सकते हैं।
मंत्र का जाप करते समय अपने मन में स्वयं को आरोग्य और स्वास्थ्य रूप से कल्पना करें और जो आप प्राप्त करना चाहते हैं उसका ध्यान करें। यह मंत्र आपके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस मंत्र के जाप से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और आपका पूर्ण रूप से विकास होता है। साथ ही यह मंत्र आपके भाग्य में सुधार लाता है और आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।