मुक्ति मंत्र हिंदी में । Mukti Mantra in Hindi

हिन्दू धर्म में मुक्ति का मार्ग यानी मोक्ष को सर्वोत्तम मार्ग बताया गया है। जिसे भी मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है वह जीवन चक्र के चक्रव्यूह से निकल कर स्वर्ग को प्राप्त करता है। ऐसा मन जाता है की संसार के सभी जीव अपने कर्मों का फल प्राप्त करने हेतु इस धरती पर जन्म लेते हैं, और जिन्होंने बुरे कर्म किए वह पुनर्जन्म लेकर वापस से अपने कर्म का फल भोगते हैं। परन्तु जिसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाये वह जीवन-मरण के इस चक्र से मुक्त हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बता रहे हैं जिसे मुक्ति और शांति की प्राप्ति का मार्ग माना जाता है।

- Advertisement -
   

मुक्ति मंत्र हिंदी में । Mukti Mantra in Hindi

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् ||

मुक्ति मंत्र का विवरण :
इस मंत्र से लगभग सभी ही भली भांति परिचित होते हैं। यह एक बेहद ही प्रचलित मंत्र है जिसे गायत्री मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। इस मंत्र का जाप व्यक्ति के लिए मुक्ति का मार्ग अर्थात मोक्ष के द्वार भी खोलता है। माना जाता है की गायत्री मंत्र का प्रतिदिन पाठ व्यक्ति को सांसारिक मोह माया से दूर करता है और मरणोपरांत उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के कई मंत्र हैं जिसके माध्यम से भक्त उनकी पूजा, आराधना कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली मंत्र का पता है? आज हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं।

गायत्री मंत्र को स्वयं सिद्ध वैदिक मंत्र माना जाता है जिसका जाप मनुष्य के लिए मोक्ष का मार्ग खोलता है। यह मंत्र व्यक्ति को सभी सांसारिक मोह माया और दुखों से परे रखता है। ऐसी भी मान्यता है की इस मंत्र का जाप व्यक्ति के जीवन में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का समाधान करता है। आप इस मंत्र का जाप कभी भी अपने समयानुसार कर सकते हैं।

- Advertisement -