नमो स्तवन अनंताय मंत्र हिंदी में । Namo Stavan Anantaya Mantra in Hindi

नमो स्तवन अनंताय हिन्दू धर्म का एक बेहद ही प्रमुख हिन्दू मंत्र है जिसके माध्यम से विष्णु भगवान की स्तुति की जाती है। यह मंत्र भगवान विष्णु के अनंत गुणों और महत्व की प्रशंसा करता है। इस मंत्र का उल्लेख हिन्दू धर्म के कई पुराणों और विभिन्न संस्कृत शास्त्रों में देखने को मिलता है। यह भगवान विष्णु की पूजा अर्चना के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण मंत्र है, आप भी जानें इसे।

- Advertisement -
   

नमो स्तवन अनंताय मंत्र हिंदी में । Namo Stavan Anantaya Mantra in Hindi

नमो स्तवन अनंताय सहस्त्र मूर्तये, सहस्त्रपादाक्षि शिरोरु बाहवे।
सहस्त्र नाम्ने पुरुषाय शाश्वते, सहस्त्रकोटि युग धारिणे नमः।।

नमो स्तवन अनंताय मंत्र का विवरण :
भगवान विष्णु को समर्पित इस मंत्र की उत्पत्ति महाकाव्य महाभारत से हुई थी जब जब पितामह भीष्म ने मृत्यु शैया पर लेते हुए पांडवों को उपदेश दिया था। नमो स्तवन अनंताय मंत्र का जाप प्रतिदिन किया जा सकता है। आप इस मंत्र का जाप आप अपने पूजा-गृह में, या ध्यान की अवस्था में, या आपके आध्यात्मिक अभ्यास के समय, कभी भी अपने अनुसार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पावागढ़ मंदिर एक बेहद ही प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ माता सती का शक्तिपीठ स्थापित है, आज हम आपको इस भव्य और सुंदर मंदिर के बारे में पूरी जानकारी दे रहें हैं, आप भी कभी इसके दर्शन करने जरूर जाएं।

नमो स्तवन अनंताय के जाप से विष्णु भगवान की कृपा मिलती है और व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति होती है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मन में शांति, स्थिरता और ध्यान की स्थिति प्राप्त होती है। यह मंत्र विष्णु भगवान के गुणों की महिमा का वर्णन करता है और उनके आदर्शों का पालन करने का प्रेरणा प्रदान करता है। ध्यान और श्रद्धा के साथ “नमो स्तवन अनंताय” का जाप करने से आपकी सभी बाधाओं का अंत होता है।

- Advertisement -