नेचुरल मेकअप टिप्स हिंदी में । Natural makeup tips in Hindi

नेचुरल मेकअप टिप्स हिंदी में । Natural makeup tips in Hindi

लगभग सभी लड़कियां मेकअप करवाती है। कुछ महिलाऐं हैवी या फुल मेकअप कराना पसंद करती है और कुछ नेचुरल मेकअप कराना पसंद करती है। आज कल नेचुरल मेकअप काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें इंसान का चेहरा नेचुरल तरीके से चमकता हुआ दिखाई देता है।

- Advertisement -
   

नेचुरल मेकअप को आप किसी भी फंक्शन या पर्व के लिए करवा सकते है। चलिए अब हम आपको नेचुरल मेकअप करने के टिप्स दे रहे है। नीचे बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से घर पर नेचुरल मेकअप कर सकती है।

1 – नेचुरल मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से धोकर अच्छी तरह से पोंछ लें।

2 – फेसवॉश करने के बाद चेहरे पर हल्का सा फाउंडेशन लगा लें। फाउंडेशन हल्का लगाने से नेचुरल लुक मिलता है। आप चाहे तो फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम या सीसी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते है।

3 – आँखों के नीचे बने घेरो को कम करने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। कंसीलर लगाने के बाद उसे इतना हल्का कर लें की फाउंडेशन और कंसीलर एक जैसा हो जाएं।

4 – उसके बाद सिंपल या सादा फेस पॉउडर लेकर चेहरे पर हल्का सा लगा लें। सादा फेस पॉउडर आपके चेहरे को नेचुरल लुक देने में मदद करता है।

5 – चेहरे का मेकअप करने के बाद हल्के आई शैडों का इस्तेमाल करें। आई शैडों लगाते समय ख्याल रखें की आई शेडो का कलर आपके चेहरे के हिसाब से हो।

6 – सबसे अंत में होंठो पर हल्के कलर की लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक आपके चेहरे के हिसाब से होनी चाहिए। डार्क लिपस्टिक लगाने की कोशिश ना करें। बस अब आपका नेचुरल मेकअप पूरा हो गया है।

- Advertisement -