नव दुर्गा मंत्र हिंदी में । Nav Durga mantra meaning in Hindi

नव दुर्गा मंत्र हिंदी में । Nav Durga mantra meaning in Hindi

माँ दुर्गा के बारे में तो हम सभी अच्छी तरह से जानते ही है। सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से दुर्गा माता की उपासना करने से माँ दुर्गा बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती है।

- Advertisement -
   

आज हम आपको नव दुर्गा मंत्र के बारे में बता रहे है। नव दुर्गा मंत्र पढ़ने मात्र से आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है। नीचे हम आपको नव दुर्गा मंत्र और नव दुर्गा मंत्र जपने का तरीका भी बता रहे है। नव दुर्गा मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं बहुत जल्द दूर हो जाती है।

नव दुर्गा मंत्र इन हिंदी
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

नव दुर्गा मंत्र का जप करने का तरीका
नव दुर्गा मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर फ्रेश होकर स्नान कर लें। उसके बाद साफ़ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल पर सबसे पहले कलश की स्थापना करें। कलश स्थापना करते समय कलश स्थापना मंत्र का का जाप करें।

फिर कलश में पानी भरकर उसके मुंह पर आम के पत्ते रख दें। उसके बाद पानी वाला नारियल लेकर उसके चारो तरफ लाल चुन्नी या कलावा लपेट लें। कलश के पानी में दो सुपारी, एक सिक्का और एक बादाम डालकर उसके ऊपर नारियल को रख दें। फिर साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं।

यह भी पढ़ें: नमस्काराथा मंत्र अर्थ हिंदी में

उसके बाद माँ दुर्गा की मूर्ति या फोटो को अपने सामने रख लें। दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप करें। नव दुर्गा मंत्र का जाप करने से माँ दुर्गा जल्द आपकी इच्छा पूर्ण करती है और आपके जीवन को सुखमय बनाती है।

- Advertisement -