नवार्ण मंत्र हिंदी में । Navarna mantra in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म में सभी देवी देवताओं के लिए एक मूल मंत्र समर्पित है, उसी भांति माँ दुर्गा का यह नवार्ण मंत्र उनके सबसे शक्तिशाली मंत्र के रूप में जाना जाता है। कहते हैं जो भी इस मंत्र का जाप सच्चे भक्ति भाव से और पूर्ण श्रद्धा से करता है माँ उसपर तुरंत ही प्रसन्न हो जाती हैं और उस व्यक्ति विशेष को माँ दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है। आप भी जानें माँ दुर्गा के नवार्ण मंत्र को और करें इसका जाप।

- Advertisement -
   

नवार्ण मंत्र हिंदी में । Navarna mantra in Hindi

ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे ॥

नवार्ण मंत्र का विवरण :
इस मंत्र के माध्यम से माँ दुर्गा के सभी नौ स्वरूप की उपासना की जाती है। इस मंत्र में नौ वर्ण मौजूद हैं जो माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूप के साथ-साथ नौ ग्रहों का भी स्मरण कराते हैं जिससे हमारे कुंडली में सभी ग्रह की दसा उचित रहती है। इस मंत्र के जाप से माँ दुर्गा के सभी स्वरूपों का आशीर्वाद एक साथ प्राप्त किया जा सकता है

यह भी पढ़ें: मन में अगर शांति का भाव हो तो हम जीवन के मुश्किल हालातों में भी स्वयं को प्रसन्न रख सकते हैं। आज के समय में जब लोग डिप्प्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं, मन की शांति का एक महत्व है। जाने ये खास मंत्र जिनके जाप से मिलती है मन को शांति।

कहते हैं की जो भी इस मंत्र साधना को सिद्ध कर ले उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस मंत्र के प्रभाव से इस जीवन काल में कोई भी समस्या या परेशानी आपको नहीं झेलनी पड़ती। यह मंत्र आपको सभी कष्टों से मुक्ति दिलाता है और आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करता है। इसके प्रभाव से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और आपको धन-समृद्धि का लाभ प्राप्त होता है।

- Advertisement -