कर्पूर गौरम मंत्र हिंदी में । Karpoor Gauram mantra in Hindi

कर्पूर गौरम मंत्र हिंदी में । Karpoor Gauram mantra in Hindi

हिंदू धर्म में किसी भी भगवान की पूजा करते समय मंत्र उच्चारण जरूर किया जाता है। शास्त्रों में सभी देवी देवताओ के लिए अलग अलग मंत्र बताए गए है। मंत्रो का जाप करने से मानसिक और शारीरिक लाभ प्राप्त होता है। कुछ मंत्र ऐसे भी होते है जिनका उच्चारण प्रत्येक भगवान की उपासना करने के बाद या पहले किया जाता है।

- Advertisement -
   

ऐसा माना जाता है की कर्पूर गौरम मंत्र के बिना पूजा पूरी नहीं हो सकती है। इस मंत्र के उच्चारण मात्र से जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते है। चलिए अब हम आपको कर्पूर गौरम मंत्र के साथ साथ इस मंत्र का जाप करने का तरीका बता रहे है

कर्पूर गौरम मंत्र इन हिंदी
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।

कर्पूर गौरम मंत्र का जाप करने का तरीका
आमतौर पर मंदिर में पूजा के बाद इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है। आप मंदिर में जाकर भी इस मंत्र का जाप कर सकते है। अगर आप घर पर इस मंत्र का जाप करना है तो सबसे पहले सुबह उठ कर फ्रेश हो जाएं। फ्रेश होने के बाद स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें।

उसके बाद पूजा स्थल पर साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने भगवान शिव की मूर्ति या फोटो को रख लें। उसके बाद भगवान के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। उसके बाद हाथो में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: माँ काली को इस संसार की बुराइयों का नाश करने वाली के रूप में जाना जाता है, उनका यह मंत्र आपके भी जीवन से सभी कष्टों को दूर कर सकता है।

नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक, आर्थिक और शारीरिक लाभ मिलता है। इसके अलावा आप जब भी घर पर या मंदिर में जाकर किसी भी भगवान की उपासना कर रहे हो तो उपासना के बाद इस मंत्र का जाप जरूर करें।

- Advertisement -