हरे कृष्णा महामंत्र | Hare Krishna Maha Mantra in Hindi

भक्ति मार्ग मनुष्य का स्वयं पर नियंत्रण रखने का सबसे अच्छा उपाय है, इसके कारण ही मनुष्य जीवन में शांति प्राप्त करता है। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में आई समस्याओं से परेशान है तो उसे हरे कृष्णा महामंत्र (Hare Krishna Maha Mantra in Hindi) का जाप करना होता है। इससे व्यक्ति बड़ी आसानी से शांति प्राप्त कर सकता है और अपने परेशानियों का हल ढूँढ़ सकता है।

- Advertisement -
   

हरे कृष्णा महामंत्र | Hare Krishna Maha Mantra in Hindi

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
इति षोडषकं नाम्नाम् कलि कल्मष नाशनं
नात: परतरोपाय: सर्व वेदेषु दृश्यते

हरे कृष्णा महामंत्र का अर्थ: हे कृष्ण हम आपके नाम का माला जपते है। हे कृष्ण आप राम के ही रूप है। हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन ही कलियुग में कल्मष का नाश करता है| इस मंत्र के अलावा इस कलियुग में उद्धार का अन्य कोई भी उपाय नहीं है।

हरे कृष्णा महामंत्र का जाप दिन के किसी भी पहर किया जा सकता है लेकिन इसके जाप करने से पहले शारीरिक रूप शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप कृष्ण की प्रतिमा के सामने ही करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय नमस्कार की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान कृष्ण की प्रतिमा के सामने मिट्टी के दीये जलाने होते है और लाल फूल चढ़ाना होता है। इस मंत्र का जाप ग्यारह बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: आज के आधुनिक युग में चिंता-तनाव बन गई है बड़ी समस्या, करें इस मंत्र का जाप और पाए ऐसी समस्याओं से छुटकारा

हरे कृष्णा महामंत्र के जाप के प्रभाव से जीवन में आ रही सारी समस्या दूर हो जाती है। इस महामंत्र के जाप के प्रभाव से मनुष्य खुद को पहचान पाता है, खुद से जुड़ पाता है। इस मंत्र से मन और आत्मा को शांति मिलती है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य की मानसिक स्थिति उसके नियन्त्रण में रहती है। इस मंत्र के जाप से जीवन में सकारात्मकता आती है।

- Advertisement -