सूर्य नमस्कार मंत्र | Surya Namaskar Mantra in Hindi

वर्तमान युग पूंजीवाद और समाजवाद का युग है। इस दौर में जी रहे प्रत्येक इंसान पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। मनुष्य पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के कारण ही व्यक्ति की जरूरतें और इच्छाएँ असीमित हो गई है। इसी असीमित इच्छाएँ और जरूरत के कारण मनुष्य चिंता और तनाव का शिकार हो रहा है। अगर कोई मनुष्य इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहता है तो उसको सूर्य नमस्कार मंत्र (Surya Namaskar Mantra in Hindi) का जाप करना होगा।

- Advertisement -
   

सूर्य नमस्कार मंत्र | Surya Namaskar Mantra in Hindi

ॐ मित्राय नमः ॐ रवये नमः
ॐ सूर्याय नमः ॐ भानवे नमः
ॐ खगाय नमः ॐ पूष्णे नमः
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः ॐ मरीचये नमः
ॐ आदित्याय नमः ॐ सवित्रे नमः
ॐ अर्काय नमः ॐ भास्कराय नमः

सूर्य नमस्कार मंत्र का अर्थ: सच्चे मित्र के भाव को नमस्कार, प्रकाश के पुंज को नमस्कार, सर्वोच्च चेतना तथा उनके प्रेरक को नमस्कार, प्रज्ज्वलित होने वाले तथा अंधकार नाश करने वाले को नमस्कार, आकाशगामी समय का ज्ञान देने वाली शक्ति को नमस्कार, शक्तिदायक तथा पोषक को नमस्कार, सोने के समान प्रकाश पुंज को नमस्कार, सूर्य रश्मियों को नमस्कार, अदिति-पुत्र को नमस्कार, सूर्य की उत्प्रेरक शक्ति को नमस्कार, ऊर्जा के स्त्रोत को नमस्कार, मार्गदर्शक को नमस्कार।

सूर्य नमस्कार मंत्र का जाप प्रतिदिन सूर्योदय के समय करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय अगरबत्ती जलाना होता है और फूल अर्पण करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय अपना मुख पूर्व की तरफ रखना होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान नमस्कार की मुद्रा में खड़ा रहना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार तीन बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: अगर आपके जीवन में सब कुछ हो रहा अमंगल तो करें इस अद्भुत मंत्र का जाप और अपने जीवन को मंगल बनाए

सूर्य नमस्कार मंत्र के जाप से शरीर लचीला बनता है, शरीर का वजन नियंत्रित होता है। इस मंत्र के प्रभाव से एकाग्रता बनी रहती है। सूर्य नमस्कार मंत्र के प्रभाव से चिंता-तनाव दूर होता है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से नकारात्मक सोच और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है |

- Advertisement -