सूर्य देव इस पृथ्वी पर अपनी किरणों से जीवन को संभव बनाते हैं। अगर सूर्य की उपस्थिति ना हो तो पृथ्वी पर जीवन मुमकिन नहीं है। हमारे हिन्दू धर्म में उनके पूजा को विशेष दर्जा दिया जाता है। हमारे भाग्य कुंडली में भी सूर्य को बेहद शक्तिशाली ग्रह के रूप में देखा जाता है और उनसे हमारे सभी ग्रह नक्षत्रों की दशा दिशा में प्रभाव पड़ता है।
सूर्य देव के इस मंत्र के जाप से आप खुद को किसी भी कठिन परिस्थिति से निकाल पाने का साहस पाते हैं। ऐसा बह कहा जाता है की उनके इस मंत्र के जाप से आप खुद को सभी रोगों से मुक्त रख सकते हैं। उनके इसी आशीर्वाद की वजह से सूर्य देव का एक अन्य नाम आरोग्य देवता भी है।
सूर्य गायत्री मंत्र । Surya Gayatri Mantra in Hindi
ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयत।।
सूर्य गायत्री मंत्र का विवरण :
इस सूर्य गायत्री मंत्र से सूर्य देव बड़ी ही जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और इंसान को उसका मनचाहा फल प्रदान कर देते हैं। इस मंत्र के माध्यम से सूर्य देव की आराधना की जाती है और उनकी कृपा पाने की विनती की जाती है। इस मंत्र का अर्थ बड़ा ही सरल सा है।
इस मंत्र के माध्यम से कहा गया है की हे सूर्य देव हम आपकी आराधना करते हैं, हमें ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करें और हमें बुद्धि का आशीर्वाद देकर, हमारे नाम को इस संसार में अपने प्रकाश के सामान उज्ज्वल करें।
यह भी पढ़ें: संतान गोपाल मंत्र हिंदी में
इस मंत्र के पाठ के सबसे उपयुक्त दिन रविवार के दिन को माना जाता है, यह भी मान्यता है की रविवार का दिन सूर्य भगवान का दिन है। अगर आप रविवार को सुर्योदय के समय स्नान वगैरा करने के बाद इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपको विशेष फल प्राप्त होते हैं। आपके मन और मस्तिष्क में एक शांति का भाव आता है और आपका जीवन सुखमय हो जाता है।