संतान गोपाल मंत्र हिंदी में । Santan gopal in Hindi
माँ बाप की जिंदगी में संतान से ज्यादा महत्व किसी चीज का नहीं होता है। लेकिन कई बार कुछ परेशानियो या बीमारी या अन्य कारणों की वजह से महिला माता नहीं बन पाती है। संतान प्राप्ति के लिए महिलाएँ अनेको उपाए अपनाती है।
चलिए अब हम आपको एक ऐसे प्रभावशाली मंत्र के बारे में बताने जा रहे है जिसका रोजाना जप करने से संतान प्राप्ति में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है। नीचे हम संतान गोपाल मंत्र और मंत्र के जपने का तरीका बता रहे है।
संतान गोपाल मंत्र इन हिंदी
।। ॐ नमो भगवते जगत्प्रसूतये नमः ।।
संतान गोपाल मंत्र का जाप करने का तरीका
सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहनकर पूजा स्थल के सामने आसन बिछा कर बैठ जाएं। उसके बाद अपने सामने भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति या फोटो को अपने सामने रख लें।
उसके बाद अपने हाथो में भगवान् श्री कृष्ण की पसंदीदा तुलसी की माला लें लें। उसके बाद ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र का उच्चारण करने के बाद भगवान को पुष्प अर्पित करें और भगवान जैसी संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते है और जल्द आपको संतान प्रदान करते है।
संतान गोपाल मंत्र के लाभ
1 – इस मंत्र का जाप करने से आपको जल्द कृष्ण भगवान की तरह मनमोहक चेहरे वाली संतान प्राप्त होती है।
2 – नियमित रूप से आपको बुद्धिमान और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है।
3 – अगर किसी भी महिला को किसी बिमारी की वजह से संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो इस मंत्र का जाप करने से उस महिला को भी जल्द संतान प्राप्त होती है।