राजगीरा पुरी एक बेहद ही लाजवाब डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े सभी बहुत ही पसंद से खाते हैं, आप भी जानिए इसे बनाने का तरीका और अपने घर पर आजमाइए।

राजगीरा पुरी बनाने की विधि । Rajgira Puri Recipe in Hindi

राजगीरा पुरी (Rajgira Puri Recipe in Hindi) आपके व्रत के दिनों में अपने घर पर बनाने के लिए एक उपयुक्त डिश है। इसे आमतौर पर करी और चटनी के साथ परोसा जाता है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा किसी सामग्री की भी जरूरत नहीं होती, इसे आप मुख्य तौर पर मात्र कुछ आलू,आटा और कुछ घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ बना सकते हैं। तो, आप भी जानिए इसकी रेसिपी और अपने घर पर बनाने की कोशिश करें।

- Advertisement -
   

आवश्यक चीजें
राजगीरा आटा – 1 कप
उबले और मैश किए हुए आलू – 1 कप
सेंधा नमक – 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती – मुट्ठी भर
पानी – 1 कप या आवश्यकता अनुसार
तेल – तलने के लिये

राजगीरा पुरी बनाने की विधि

इस स्वादिष्ट राजगीरा पुरी को आसानी से अपने घर पर बनाने के लिए सबसे पहले पूरी के लिए सख्त आटा गूंथने के लिए तेल को छोड़कर उपरोक्त सभी सामग्री मिलाएं। इस आटे को गूथते समय पानी धीरे-धीरे और आवश्यकतानुसार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डाला जाना चाहिए, ताकि यह गिला ना हो।

यह भी पढ़ें: आलू से बनने वाली इस मसालेदार आलू टुक की डिश को बच्चे से लेकर बड़े सभी करते हैं बेहद ही पसंद, जानिए इसे बनाने की विधि और आजमाइए।

इसके बाद एक पैन में पर्याप्त तेल गरम करें और दूसरी तरह आटे से छोटी-छोटी पूरियां बेल लें। अब तेज आंच पर इन पूरियों को दोनों तरफ से तलें और अतिरिक्त तेल सोखने के लिए इन्हें टिश्यू पेपर पर इकट्ठा कर लें। आपकी स्वादिष्ट राजगीरा पुरी चटनी, करी या ताजी दही के साथ परोसने के लिए तैयार है।

- Advertisement -