ॐ मंत्र हिंदी में । Om Mantra in Hindi

हमारे हिन्दू धर्म में इस ॐ मंत्र की एक बड़ा ही विशेष मंत्र माना जाता है, कहा जाता है की यह इस पूरी सृष्टि की पहली ध्वनि थी, जिसका उद्भव हुआ था। इस छोटे से प्रतीत होने वाले मंत्र में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, और महेश, तीनों का वास माना जाता है। यह एक बेहद ही चमत्कारिक और प्रभावशाली मंत्र माना जाता है, जिसके जाप मात्र से इंसान के दुखों का नाश हो सकता है।

- Advertisement -
   

ॐ मंत्र हिंदी में । Om Mantra in Hindi

ॐ।।

ॐ मंत्र का विवरण :
हमारी हिन्दू संस्कृति हर पूजा पाठ, मंत्रोच्चार के लिए एक उपयुक्त समय का वर्णन करती है, उसी तरह ॐ मंत्र के जाप के लिए प्रातः काल सूर्योदय से पूर्व के समय को सबसे उपयुक्त बताया गया है। इस मंत्र के जाप के लिए किसी एकांत जगह पर सुखासन की मुद्रा ग्रहण करें और 108 बार ॐ का जाप करें। समय के साथ आप चाहें तो जाप की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने भोले स्वभाव की वजह से ही महादेव को ही भोलेनाथ कहा जाता है, कहते हैं की वो देवता, दानव, मनुष्य किसी में भी भेदभाव नहीं करते और जो भी श्रद्धा से उनकी पूजा करता है उसे वरदान दे देते हैं, आप भी जानें भोलेनाथ को प्रसन्न करने का मंत्र।

ऐसा कहा जाता है जो भी पूरे मन और श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करता है उसे शारीरिक और मानसिक रूप से शांति की प्राप्ति होती है। इसके जाप मात्र से आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा का गमन होता है जो आपके दैनिक कार्यों में मददगार साबित होता है। ऐसी भी मान्यता है की इसके नियमित जाप से आपके भीतर एकाग्रता और स्मरण करने की शक्ति का विकाश होता है।

- Advertisement -