भोलेनाथ मंत्र हिंदी में । Bholenath mantra in Hindi

भोलेनाथ मंत्र हिंदी में । Bholenath mantra in Hindi

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। भगवान भोलेनाथ की उपासना आम इंसान से लेकर देवता तक सभी करते है। संसार का प्रत्येक इंसान भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा अर्चना करता है। जिस इंसान पर भोलेनाथ की कृपा होती है उस इंसान के जीवन में कोई कष्ट नहीं रहता है।

- Advertisement -
   

भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में अलग अलग मंत्र बताए गए है। चलिए अब हम आपको भोलेनाथ का सबसे प्रभावशाली और चमत्कारिक मंत्र के बारे में बता रहे है। नीचे बताए जा रहे भोलेनाथ मंत्र का जाप करने से जल्द आपके जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो जाते है।

भोलेनाथ मंत्र इन हिंदी
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।। ऊँ नम: शिवाय।।

भोलेनाथ मंत्र का जाप करने का तरीका
भोलेनाथ मंत्र के जाप की शुरुआत सोमवार के दिन से करनी चाहिए। सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ और धूले हुए कपड़ें पहन लें। फिर पूजा घर में साफ आसान बिछा लें। आसन के सामने चौकी रखकर उसके ऊपर साफ कपड़ा बिछा लें।

कपड़ें के ऊपर भगवान भोलेनाथ की फोटो और मूर्ति को रख लें। उसके बाद घी का दीपक और धूप बत्ती जला दें। चंदन से भोलेनाथ का तिलक करके भोलेनाथ को पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। पूजा अर्चना करने के बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: भैरव बाबा के इस मंत्र के जाप मात्र से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और आपके जीवन से सभी नकारात्मकता ख़त्म हो जाएगी। आप भी जानें यह विशेष मंत्र और इसके जाप करने की विधि।

मंत्र उच्चारण के बाद हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें की भगवान आपके जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करके आपका जीवन सुखमय बना दें। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसती है।

- Advertisement -