ॐ नमो कामाक्षी देवी मंत्र हिंदी में । Om Namo Kamakshi Devi Mantra in Hindi

भारतीय तंत्र शास्त्र में कामाक्षी देवी मंत्र को एक बेहद ही महत्वपूर्ण मंत्र माना जाता है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के आराधना के उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जैसे कि सुख-शांति, समृद्धि, संकट निवारण, आकर्षण, वशीकरण आदि। कामाक्षी देवी जिन्हें प्रेम और इच्छाओं का प्रतीक माना जाता है, का यह मंत्र देवी कामाक्षी की कृपा प्राप्ति में हमारी सहायता करता है।

- Advertisement -
   

ॐ नमो कामाक्षी देवी मंत्र हिंदी में । Om Namo Kamakshi Devi Mantra in Hindi

ॐ नमः कामाक्षी देव्यै अमुख (व्यक्ति का नाम) वशं में कुरु कुरु स्वाहा ||

ॐ नमो कामाक्षी देवी मंत्र का विवरण :
कामाक्षी देवी के इस मंत्र के जाप हेतु आपको एक उचित पूजा स्थल का चयन करना चाहिए। उसके बाद स्वयं को स्वच्छ और शुद्ध करने के बाद पूजा स्थल पर अपना आसन ग्रहण करना चाहिए। इसके बाद अपने समक्ष कामाक्षी देवी की एक छवि या प्रतिमा की स्थापना करें। अब एक रुद्राक्ष की माला के साथ ऊपर बताये गए मंत्र का जाप करें और आपको जिसका प्रेम प्राप्त करना है उसका नाम मंत्र के रिक्त स्थान पर रखकर पाठ करें।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु को समर्पित यह मंत्र बेहद ही प्रभावशाली माना जाता है, इसके जाप से कई लाभ होते हैं। आप भी जानें यह खास मंत्र और करें इसका जाप।

इस मंत्र का जाप साधक को आकर्षण और वशीकरण में मदद करता है। माना जाता है की जिसका भी नाम आप इस के बीच में रखकर और उसकी छवि का स्मरण करते हुए पाठ करते हैं, वह आपके प्रति आकर्षित होता है और आपको उसके प्रेम की प्राप्ति होती है। मंत्र की सिद्धि के लिए आपको इसका प्रतिदिन कम से कम 108 बार जाप करना होता है। ऐसी भी मान्यता है की यह मंत्र संकटों, आपत्तियों, और भय को दूर करने में भी सहायक सिद्ध होता है।

- Advertisement -