उड़द दाल रेसिपी हिंदी में | Urad dal recipe in Hindi

उड़द दाल कैसे बनायें | Urad dal recipe in Hindi

उत्तरी भारत में उड़द दाल का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है| आज हम आपको स्वादिष्ट उड़द की दाल बनाने की रेसिपी (Urad dal recipe in Hindi) बता रहे है|

- Advertisement -
   

उड़द की दाल बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा कप उड़द दाल, एक माध्यम आकार का टमाटर, एक हरी मिर्च, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच हल्दी, चौथाई चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच धनियां पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, दो साबुत लाल मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ

उड़द दाल बनाने का तरीका और विधि

उड़द की दाल बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को साफ कर लें| उसके बाद दाल को एक बाउल में डालकर पानी से दो से तीन बार धो लें| मिक्सी के जार में टमाटर और हरी मिर्च डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें| एक कूकर में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब कूकर में जीरा डालकर भून लें|

उसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हींग डालकर भून लें| फिर कूकर में अदरक लहसुन का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालकर मिक्स करते हुए पकाएं| जब मसाला घी छोड़ने लगे लगे तब कूकर में उड़द की दाल डालकर एक दो मिनट तक भूने| फिर कूकर में दो कप पानी और स्वादनुसार नमक डालकर कूकर बंद कर दें|

दो सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें| प्रेशर निकलने पर कूकर में गरम मसाला और बाइक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें| एक पैन में दो चम्मच घी डाल कर गरम होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब घी में जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल कर हल्का सा भूने| कूकर में से दाल एक बाउल में निकाल लें|

यह भी पढ़ें: सूजी और दही से बने इस सूजी उत्तपम का स्वाद होता है कुछ ऐसा लाजवाब की खाने वाले अपनी जुबान चाटते रह जाते हैं, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

उसके बाद पैन के मिश्रण को बाउल में दाल के ऊपर डाल दें| उड़द की डाल बनकर तैयार है| गरमा गर्म दाल को चपाती और चावल के साथ सर्व करें|

- Advertisement -