सूजी और दही से बने इस सूजी उत्तपम का स्वाद होता है कुछ ऐसा लाजवाब की खाने वाले अपनी जुबान चाटते रह जाते हैं, जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

सूजी उत्तपम रेसिपी हिंदी में | Suji uttapam recipe in Hindi

दाल चावल से बना उत्तपम के बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते ही है| आज हम आपको स्वादिष्ट सूजी से उत्तपम बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

सूजी उत्तपम बनाने के लिए जरुरी सामान
लगभग एक कप सूजी, डेढ़ कप दही, दो चम्मच तेल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, आधी बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक, चौथाई चम्मच राई, स्वादनुसार नमक

सूजी उत्तपम बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी का छान लें| फिर बाउल में दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल बना लें| उसके बाद घोल में कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिक्स करके लगभग 10 से 15 मिनिट के लिए रख दें|

एक दूसरे बाउल में बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटा हुआ टमाटर डाल कर सब चीजों को मिक्स कर लें| घोल को चेक कर लें अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो तो थोड़ा सा पानी मिला लें| घोल में इनो डालकर हल्का सा मिला लें| एक नॉनस्टिक तवा लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें|

तवे पर एक चम्मच तेल डालकर चारो तरफ फैला दें| तवे पर थोडी़ सी राई डाल कर भून लें| फिर उसके बाद घोल में से 2 चम्मचे घोल तवे पर डालकर मोटाई में फैला लें| उसके बाद बारीक कटी हुई सब्जियों के मिश्रण को चारो तरफ फैलाते हुए डाल दें| एक चम्मच तेल उत्तपम के चारों तरफ और थोड़ा सा तेल उत्तपम के ऊपर डाल दें|

यह भी पढ़ें: मात्र सूजी, दही और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ अपने घर पर बनायें सभी को बहुत ही पसंद आने वाली सूजी ढोकला की डिश, जानें इसे बनाने की विधि।

जब उत्तपम ऊपर से थोड़ा सख्त हो जाएं तब उत्तपम को पलट दें| उत्तपम को अलट पलट करके गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें| उसके बाद उत्तपम को एक प्लेट में निकाल लें| इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से उत्तपम बना लें| गरमा गर्म उत्तपम को नारियल की चटनी या हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -