मात्र सूजी, दही और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ अपने घर पर बनायें सभी को बहुत ही पसंद आने वाली सूजी ढोकला की डिश, जानें इसे बनाने की विधि।

सूजी ढोकला रेसिपी हिंदी में | Suji dhokla recipe in Hindi

ढोकले का नाम सुनते ही लोगो के मुँह में पानी आ जाता है| आज हम आपको सूजी का ढोकला बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

सूजी का ढोकला बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप सूजी, एक कप दही, तेल, नमक, चीनी, एक चम्मच तिल, आधा चम्मच काली सरसो के दाने, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता

सूजी ढोकला बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बाउल में सूजी को छान लें| फिर बाउल में दही, बारीक घिसा हुआ अदरक और हरी मिर्च डाल दें| सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इडली जैसा घोल बना कर 10 मिनट के लिए रख दें| उसके बाद एक कूकर में एक गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर कूकर में स्टैंड रख दें|

घोल में नमक और चीनी डालकर मिला लें| फिर घोल में ईनो डालकर हल्का सा मिला दें| उसके बाद ढोकला बनाने वाले बर्तन में घोल डालकर कूकर में रख दें| लगभग 15 से 20 मिनिट बाद ढोकले को चाकू की मदद से चेक कर लें| जब ढोकला पक जाएं तब ढोकले को बर्तन में से निकाल लें| उसके बाद एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

यह भी पढ़ें: सोया चंक्स से बानी ये सब्जी की खास डिश आती है सभी बच्चे और बड़ों को बहुत ही पसंद, आप भी देखें इसे बनाने की विधि और अपने घर पर आजमाएं।

तेल गर्म होने पर कड़ाही में राई डालकर भून लें| फिर कड़ाही करी पत्ता, तिल और दो लंबाई में कटी हुई 2 हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भून लें| बस गैस बंद कर दें| उसके बाद इस मिश्रण को ढोकले के ऊपर अच्छी तरह से डाल दें| सूजी का ढोकला बनकर तैयार है| ढोकले को मनपसंद आकार में काट लें| ढोकले को प्याली में निकालकर धनिए की चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -