सोया चंक्स रेसिपी हिंदी में | Soya chunks recipe in Hindi
सोया चंक्स बच्चो को काफी ज्यादा पसंद होते है| आज हम आपको घर पर सोया चंक्स बनाने की रेसिपी इन हिंदी के बारे में बता रहे है
सोया चंक्स बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप सोया चंक्स, दो बारीक कटे हुए टमाटर, छोटा सा अदरक का टुकड़ा, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच जीरा, तेल, नमक, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ
सोया चंक्स बनाने का तरीका और विधि
सोया चंक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी और आधा चम्मच नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी में उबाल आने लगे तब पानी में सोया चंक्स डालकर गैस बंद कर दें| सोया चंक्स को 15 से 20 मिनट के लिए भीगा रहने दें| एक मिक्सी का जार लेकर उसमे बारीक कटा हुआ टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालकर महीन पीस लें|
एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा डालकर भून लें| जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें| आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर डालकर मिक्स कर लें| मसाले को तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दें| उसके बाद पानी में भीगी हुई सोया चंक्स को निचोड़ कर कड़ाही में डाल दें|
यह भी पढ़ें: मात्र बेसन और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ घर पर बनायें स्वादिष्ट सोन पपड़ी, जानें इसका तरीका।
स्वादनुसार नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल दें| सब चीजों को मिलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं| उसके बाद गैस को बंद कर दें| स्वादिष्ट सोया बीन्स चंक्स बनकर तैयार हो गए है| गरमा गर्म सोया चंक्स को प्लेट में निकाल लें| बारीक कटे हरे धनिए से गार्निश करके चिली सॉस और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें|