मात्र बेसन और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ घर पर बनायें स्वादिष्ट सोन पपड़ी, जानें इसका तरीका।

सोन पापड़ी रेसिपी हिंदी में | Soan papdi recipe in Hindi

सोन पापड़ी खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होती है| इसीलिए आज हम आपको बहुत आसान तरीके से घर पर सोन पापड़ी बनाने की रेसिपी के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है|

- Advertisement -

सोन पापड़ी बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप बेसन, एक कप मैदा, 250 ग्राम घी, दो कप चीनी, दो चम्मच दूध, आधा चम्मच बारीक कूटी हुई हरी इलायची, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटा हुआ पिस्ता

सोन पापड़ी बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक बाउल में मैदा और बेसन को छान लें| फिर बेसन और मैदा को हाथ से अच्छी तरह से मिला लें| एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब कड़ाही में बेसन और मैदा का मिश्रण डाल दें| चमचे से लगातार चलाते हुए मिश्रण को भूने| बेसन के मिश्रण को तब तक भूने जब तक मिश्रण गोल्डन ब्राउन रंग का ना हो जाएं|

उसके बाद गैस को बंद कर दें| मिश्रण को एक प्लेट में निकाल कर रख दें| चाशनी बनाने के लिए एक भगोना लेकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर भगोने में पानी, चीनी और दूध डाल दें| धीमी आंच पर चाशनी को बीच बीच में चलाते हुए पकाएं| जब चाशनी बनकर तैयार हो जाएं| तब चाशनी में हरी इलायची का पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिला कर गैस बंद कर दें|

- Advertisement -

चाशनी जब हल्की ठंडी हो तब उसमे बेसन का भूना हुआ मिश्रण डाल दें| चम्मच की मदद से चाशनी और मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद एक थाली पर थोड़ा सा घी डालकर चारो तरफ अच्छी तरह से फैला दें| थाली को चिकना करने के बाद मिश्रण को थाली में डाल दें| लगभग एक इंच मोटी परत के रूप में मिश्रण को फैला दें|

यह भी पढ़ें: गर्मी के दिनों में बहुत ही पसंद के साथ पी जाने वाली शिकंजी हर किसी को लगती है बेहद ही स्वादिष्ट, जानें इसे बनाने का खास तरीका।

उसके बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स थाली के ऊपर डालकर हल्का सा दबा दें| एक घंटे के लिए थाली को रखा रहने दें| ठंडा होने पर अपनी पसंद के अनुसार टुकड़ो में काट लें| स्वादिष्ट सोन पापड़ी बनकर तैयार है|

- Advertisement -