शिकंजी रेसिपी हिंदी में | Shikanji recipe in Hindi
गर्मियों के मौसम में शिकंजी पीना सभी को बहुत ज्यादा पसंद होता है| आज हम आपको शिकंजी बनाने की रेसिपी बता रहे है
शिकंजी बनाने के लिए जरुरी सामान
एक गिलास पानी, एक नींबू, दो चम्मच चीनी, आधा चम्मच कला नमक, आधा चम्मच शिकंजी मसाला और चौथाई चम्मच से भी कम जीरा पॉउडर
शिकंजी बनाने का तरीका और विधि
गर्मियों के मौसम में बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को शिकंजी पीना बहुत ज्यादा पसंद होता है| शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डाल दें| आज हम आपको एक गिलास शिकंजी बनाने की रेसिपी बता रहे है| अगर आप ज्यादा इंसानो के लिए शिकंजी बनाना चाहते है तो पानी और शिकंजी का सामान बड़ा सकते है|
पानी वाले बर्तन में चीनी डाल दें| चीनी आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है| एक चम्मच लेकर पानी को चलाते हुए घोल लें| जब चीनी पूरी तरह से घुल जाएं| तब मिश्रण में एक नींबू का रस डाल दें| शिकंजी के लिए हमेशा पतले छिलके वाले नींबू का इस्तेमाल करें| क्योंकि इस तरह के नींबू में रस काफी अच्छा निकलता है|
उसके बाद बर्तन में काला नमक और शिकंजी का मसाला डालकर अच्छे से मिला लें| एक तवे को गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब तवे पर चौथाई चम्मच जीरा डालकर भून लें| जब जीरा भून जाएं तब उसे तवे से उतार लें| भुने हुए जीरे को चकले बेलन की मदद से महीन पीस लें|
थोड़ा सा भूना हुआ जीरा पॉउडर शिकंजी में डालकर अच्छी तरह से मिला लें| बस स्वादिष्ट शिकंजी तैयार है| तैयार शिकंजी को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| एक घंटे बाद ठंडी ठंडी शिकंजी का मजा लें|