अमीरी खमण रेसिपी हिंदी में | Amiri khaman recipe in Hindi

अमीरी खमण कैसे बनायें | Amiri khaman recipe in Hindi

अमीरी खमण भारत के गुजरात की सबसे फेमस डिश है| अमीरी खमण (Amiri khaman recipe in Hindi) खाने में बहुत ज्यादा टेस्टी होती है| चलिए आज हम आपको अमीरी खमण बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

अमीरी खमण बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप खमन ढोकला, दो चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच हींग, दो चम्मच बारीक पीसी हुई चीनी, दो चम्मच अनार के दाने, दोचम्मच बारीक घिसा हुआ नारियल, दो चम्मच बेसन के बारीक नमकीन सेव, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, पाँच करी पत्ते, डेढ़ चम्मच राई, तेल

अमीरी खमण बनाने का तरीका

अमीरी खमण बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में खमण ढोकला डाल दें| उसके बाद हाथ से ढोकले को मसल कर चूरा कर लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में राई और करी पत्ते डालकर भून लें| जब राई भून जाए तब कड़ाही में हींग और लहसुन डालकर मध्यम आँच पर भून लें|

जब लहसुन भून जाएं तब गैस को बंद कर दें| फिर कड़ाही में मौजूद लहसुन वाले तड़के को ढोकले के चूरे में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में बारीक पीसी हुई चीनी, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और नारियल डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: आलू टीक्की चाट रेसिपी हिंदी में

बस अमीरी खमण बनकर तैयार है| एक प्लेट में अमीरी खमण को निकाल लें| ऊपर से बेसन के बारीक नमकीन सेव और अनार के दाने डालकर सर्व करें|

- Advertisement -