आलू टीक्की चाट रेसिपी हिंदी में | Aloo tikki chaat recipe in Hindi

आलू टीक्की चाट कैसे बनायें | Aloo tikki chaat recipe in Hindi

भारत में आलू टिक्की चाट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है| आलू टिक्की चाट (Aloo tikki chaat recipe in Hindi) बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बेहद पसंद होती है| चलिए आज हम आपको आलू टिक्की चाट बनाने की रेसिपी बताते है|

- Advertisement -
   

आलू टिक्की चाट बनाने के लिए जरुरी सामान
तीन उबले हुए आलू, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, दो या तीन बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई कप मटर के दाने, आधा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, चौथाई चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच अमचूर पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ लहसुन, आधा कप फेंटा हुआ दही, चौथाई कप हरी चटनी, आधा कप इमली की चटनी, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, दो पापड़ी,बेसन के बारीक सेव, भूना जीरा पॉउडर, नमक और तेल

आलू टिक्की चाट बनाने का तरीका

आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले हम टिक्की बनाते है| उबले हुए आलू को एक बाउल में बारीक घिस लें या मैश कर लें| उसके बाद बाउल में लाल मिर्च पॉउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, अदरक, लहसन और स्वादनुसार नमक ड़ालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

उसके बाद मिश्रण में कॉर्न फ्लोर डालकर मिला लें| फिर हाथो में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें| बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर टिक्की बना लें| एक पैन में तेल डाल कर गर्म होने के लिए रख दें| तेल गर्म होने पर टिक्की को डाल दें| टिक्की को धीमी आँच पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें|

ऐसे ही सभी टिक्कियों को अच्छी तरह से सेक कर एक प्लेट में रख लें| एक या दो टीक्की लेकर एक प्लेट में रख लें| टिक्की के ऊपर पापड़ी का चूरा सा बना कर डाल दें| टिक्की के ऊपर दही और अपनी पसंद के अनुसार हरी चटनी, इमली चटनी डाल लें| स्वादनुसार नमक और लाल मिर्च मिर्च पाउडर डाल दें|

यह भी पढ़ें: खिचू बनाने की विधि

उसके बाद बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें| उसके बाद जीरा पाउडर, चाट मसाला, बेसन के सेव और बारीक कटा हुआ धनियाँ डाल कर सर्व करें|

- Advertisement -