पनीर 65 रेसिपी हिंदी में | Paneer 65 recipe in Hindi

पनीर 65 रेसिपी कैसे बनायें | Paneer 65 recipe in Hindi

पनीर की बहुत सारी डिशेज आपने खाई होगी लेकिन आज हम आपको एक खास डिश के बारे में बता रहे है| उस डिश का नाम है पनीर 65 (Paneer 65 recipe in Hindi), चलिए आज हम आपको पनीर 65 बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

पनीर 65 बनाने के लिए जरुरी सामान
250 ग्राम पनीर, दो चम्मच दही, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक चम्मच चावल का आटा, दो साबुत लाल मिर्च, थोड़ा सा अदरक, छह लहसुन की कलियाँ, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच नींबू का रस, करी पत्ता, एक चम्मच टोमैटो सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

पनीर 65 बनाने का तरीका

पनीर 65 बनाने के लिए सबसे पनीर को चौकोर टुकड़ो में काट लें| उसके बाद मिक्सी के जार में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लें| फिर एक बाउल में अदरक वाला पेस्ट, नींबू का रस, चावल का आटा और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद बाउल में हल्दी पॉउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

फिर थोड़े से पानी की मदद से गाढ़ा घोल बना लें| फिर इस घोल में पनीर टुकड़ें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| एक कड़ाही में पनीर के टुकड़ें तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में पनीर के टुकड़ें डाल दें| जब पनीर के टुकड़ो का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें कड़ाही में से निकाल कर प्लेट में रख लें|

उसके बाद कड़ाही में दो चम्मच तेल छोड़कर बाकि तेल निकाल लें| फिर कड़ाही में जीरा, करी पत्ता और सुखी साबुत लाल मिर्च डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें| जब मसाला भून जाएं तब कड़ाही में टोमैटो सॉस, चिली सॉस डालकर मिक्स कर लें| धीमी आंच पर मिश्रण को पकाएं|

यह भी पढ़ें: कुरकुरी भिंडी रेसिपी हिंदी में

फिर कड़ाही में दही और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| लगभग दो से तीन मिनट पकाने के बाद कड़ाही में तले हुए पनीर के टुकड़ें और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल दें| गैस को बंद कर दें| पनीर 65 बनकर तैयार है गरमा गर्म पनीर 65 को नान या परांठे या रोटी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -