कुरकुरी भिंडी रेसिपी हिंदी में | Kurkuri bhindi recipe in Hindi

कुरकुरी भिंडी रेसिपी कैसे बनायें | Kurkuri bhindi recipe in Hindi

अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है की शाम के नाश्ते में क्या बनाएं तो आज बनाए कुरकुरी भिंडी (Kurkuri bhindi recipe in Hindi)| चलिए अब हम आपको कुरकुरी भिंडी बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए जरुरी सामान
250 ग्राम भिंडी, दो चम्मच बेसन, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच भूना जीरा पॉउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, तेल और नमक

कुरकुरी भिंडी बनाने का तरीका

कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो लें| जब भिंडी का पानी सूख जाएं तब भिंडी के ऊपर और नीचे का भाग काट दें| फिर भिंडी को लंबाई में चार टुकड़ो में काट लें| सभी भिंडियो के बीज निकाल दें| सभी भिंडियो को काट कर एक बाउल में रख लें|

फिर भिंडी में बेसन, नींबू का रस, भूना जीरा पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर, धनियाँ पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| एक कड़ाही में भिंडी तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब बेसन मिली भिंडियो में से एक एक करके भिंडी तेल में डाल दें| करछी से भिंडियो को अलट पलट करके गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें|

यह भी पढ़ें: शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की विधि

धीमी आंच पर भिंडियो को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें| जब भिंडी गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट कुरकुरी भिंडी बनकर तैयार है| कुरकुरी भिंडी को टोमैटो सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें| भिंडी को थोड़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए भिंडी के ऊपर चाट मसाला डाल कर सर्व करें|

- Advertisement -