पत्ता गोभी की सब्जी रेसिपी हिंदी में । Patta gobhi ki sabji recipe in Hindi

पत्ता गोभी की सब्जी रेसिपी कैसे बनायें | Patta gobhi ki sabji recipe in Hindi

पत्ता गोभी की सब्जी (Patta gobhi ki sabji recipe in Hindi) को उत्तर भारत के लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। चलिए आज हम आपको पत्ता गोभी की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो पत्ता गोभी, चार माध्यम आकार के आलू, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच अमचूर पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

पत्ता गोभी की सब्जी बनाने का तरीका

पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को पानी से धोकर बारीक काट लें। फिर आलू को छील कर पानी से धो लें। फिर आलू के छोटे टुकड़ें कर लें। एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें।

जब जीरा भून जाएं तब हल्दी पॉउडर, बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनियाँ पॉउडर डाल दें। फिर कड़ाही में आलू के टुकड़े, बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गैस की आंच धीमी कर दें और कड़ाही में तीन चम्मच पानी डालकर सब्जी को को ढककर पकाएं।

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट पनीर सैंडविच रेसिपी हिंदी में

लगभग दस मिनट बात आलू और पत्ता गोभी को चैक कर लें। जब सब्जी पक जाएं तब गैस बंद कर दें। फिर सब्जी में अमचूर पॉउडर, गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनियाँ डालकर मिला दें। पत्ता गोभी की सब्जी बनकर तैयार है। पत्ता गोभी की सब्जी को परांठे या रोटी के साथ सर्व करें।

- Advertisement -