राहु मंत्र | Rahu Mantra Lyrics in Hindi

प्रेम पवित्र होता है, प्रेम सत्य होता है, प्रेम आत्मा का स्वरूप होता है, प्रेम का संबंध हृदय से होता है। प्रेम के बिना इस धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अपने जीवन काल में हरेक व्यक्ति एक न एक बार प्रेम के दौर से ज़रूर गुजरता है। सभी को कभी न कभी कही न कही प्यार ज़रूर हुआ होता है लेकिन अगर प्रेम जीवन में कोई अड़चनें आने लगती है तो अड़चनों को दूर करने के लिए राहु मंत्र का जाप (Rahu Mantra Lyrics in Hindi) करना होता है।

- Advertisement -
   

राहु मंत्र | Rahu Mantra Lyrics in Hindi

ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः
ॐ राहवे देवाय शांतिम, राहवे कृपाए करोति
राहवे क्षमाए अभिलाषत्, ॐ राहवे नमो: नम:

राहु मंत्र का अर्थ: हे राहु देवता आपको हमारा प्रणाम है, हम आपको नमन करते है। हे राहु देवता आप हमारे पापों को क्षमा करें। हे राहु देवता आप हमें आशीर्वाद दें, आप हमारे जीवन में आ रही अड़चनों को दूर करें, हमारे जीवन को सफल बनाए।

राहु मंत्र का जाप शाम के समय सूर्यास्त के बाद करना होता है। इस मंत्र का जाप सप्ताह में मात्र एक दिन रविवार के दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय काले रंग का वस्त्र धारण करना होता है। राहु मंत्र का जाप राहु देवता के प्रतिमा के सामने करना ज्यादा अच्छा रहता है। इस मंत्र का जाप करते समय हमाद का हवन करना होता है।

इसे भी पढ़े: संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए करें ये काम और पाए संतान सुख का सौभाग्य

इस मंत्र का जाप उतर दिशा में मुख करके करना होता है। इस मंत्र का जाप सात बार करना होता है। राहु मंत्र के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इस मंत्र के प्रभाव से सफलता हासिल करने की क्षमता बढ़ जाती है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य मजबूत बनता है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य को मन चाहा फल प्राप्त होता है। इस मंत्र के प्रभाव से प्यार में आ रही सारी अड़चनें ख़त्म हो जाती है।

- Advertisement -