राखी मंत्र हिंदी में । Rakhi Mantra in Hindi

राखी या रक्षाबंधन का पर्व हमारे हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है जिसे भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई रक्षा का वचन देते हुए बहन के प्रति सम्मान दिखाता है। राखी बांधते समय इस मंत्र का जाप भाई बहन के रिश्ते को मजबूत और स्थायी बनाता है।

- Advertisement -
   

राखी मंत्र हिंदी में । Rakhi Mantra in Hindi

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।।

राखी मंत्र का विवरण :
राखी के इस मंत्र का पाठ बहन अपने भाई को राखी बांधते समय करती है और माना जाता है की इसके प्रभाव से उनके भाई को सुरक्षा और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहते हैं की राखी के इस मंत्र का पाठ के माध्यम से भाई की सुरक्षा, समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की जाती है। इसके जाप से भाई बहन के प्रेम और भाईचारे का रिश्ता मजबूत बनता है।

यह भी पढ़ें: श्रील प्रभुपाद भगवान विष्णु के भक्त हैं जो वैष्णव धर्म को बढ़ावा देते हैं और अपने अनुयाइयों को श्री कृष्ण की भक्ति करने के प्रति जागरूक करते हैं और भक्तों को उचित मार्ग दिखाते हैं। आप भी जानें उनका यह मंत्र और इसके लाभ।

रक्षाबंधन का पर्व एक पारिवारिक त्योहार है जो आपके परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द बनाता है। इस पर्व का हमारे हिन्दू संस्कृति में एक बड़ा महत्व है। राखी बाँधने और इस मंत्र का पाठ करने के लिए सबसे पहले आपको एक उचित पूजा का वातावरण बनायें। फिर भाई का पूजन करें और फिर तिलक लगा कर राखी बांधें।

- Advertisement -