राम मंत्र | Ram Mantra Lyrics in Hindi

ऐसे तो हर व्यक्ति का कोई न कोई आदर्श रहता है लेकिन आज के इस आधुनिक युग में आम आदमी का किसी के लिए आदर्श बनना एकदम असंभव सी बात है। ठीक इसी तरह आम आदमी का आत्मविश्वासी होना बड़ा ही कठिन बात है। सामान्य व्यक्ति के लिए आत्म-सम्मान की बात करना भी एक आश्चर्यजनक बात है। अगर कोई मनुष्य इन सब को प्राप्त करना चाहता है तो उसको करना होगा राम मंत्र (Ram Mantra Lyrics in Hindi) का जाप।

- Advertisement -
   

राम मंत्र | Ram Mantra Lyrics in Hindi

रामाय रामभद्राय
रामचन्द्राय वेधसे,
रघुनाथाय नाथाय
सीताया: पतये नमः

राम मंत्र का अर्थ: हे भगवान श्री राम आपको कई नामों से संबोधित किया जाता है। हे रघु कुल के वंशज प्रभु श्री राम हम आपकी स्तुति करते है। हे प्रभु श्री राम आप माता सीता के पति है, आप सबसे सम्मानित है। हे भगवान श्री राम आप दुखों को हरने वाले है, आप खुशी को बढ़ावा देते है।

भगवान राम के मंत्र का जाप सुबह के समय या शाम के समय करना होता हैं। राम मंत्र का जाप भक्ति और समर्पण के साथ करना होता है। इस मंत्र का जाप स्वच्छ शरीर से करना होता है यानी मंत्र जाप से पहले शारीरिक रूप से शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रखना होता है।

भगवान राम के मंत्र का जाप किसी भी दिन किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप प्रतिदिन करना ज्यादा अच्छा रहता है। भगवान राम के मंत्र का जाप उनके प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय भगवान पर पुष्प चढ़ाना होता है। इस मंत्र का जाप इक्कीस बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: ऐसा करने से जीवन में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार, मनुष्य बनता है महान, प्रज्वलित होती है ज्ञान की भावना

भगवान राम के मंत्र का जाप करने से मनुष्य की इच्छाशक्ति दृढ़ हो जाती है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से व्यक्ति अंदर से मजबूत बनता है।भगवान राम के इस अद्भुत मंत्र के जाप से आत्मविश्वास बढ़ती है। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य को आत्म-सम्मान मिलता है। भगवान राम के इस मंत्र के प्रभाव से आम व्यक्ति आदर्श मानव बन जाता है।

- Advertisement -