साई कष्ट निवारण मंत्र | Sai Kasht Nivaran Mantra in Hindi

इस धरती पर जन्म लेने वाला हरेक मनुष्य अपने सम्पूर्ण जीवन काल में कभी न कभी कष्ट का सामना ज़रूर करता है, सबकी कष्ट की वजह अलग-अलग होती है, चाहे वजह जो भी हो लेकिन कोई नहीं चाहता की उसे किसी भी तरह के कष्ट का सामना करना पड़े। अगर कोई इंसान कष्ट से बचना चाहता है तो उसे साई कष्ट निवारण मंत्र (Sai Kasht Nivaran Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

साई कष्ट निवारण मंत्र | Sai Kasht Nivaran Mantra in Hindi

कष्टों की काली छाया दुखदायी है,
जीवन में घोर उदासी लायी है।
संकट को टालो साईं दुहाई है,
तेरे सिवा न कोई सहाई है।।

साई कष्ट निवारण मंत्र का अर्थ: हे साई कष्टों की काली छाया बहुत ही दुःख देने वाली होती है। इससे जीवन में घोर उदासी आ जाती है। हे साई हमारे संकट को टाल दे। हे साई आपके सिवा हमारा कोई सहारा नहीं है।

साई कष्ट निवारण मंत्र का जाप सप्ताह में एक दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप रविवार के दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप दिन के किसी भी पहर अपने इच्छा अनुसार किया जा सकता है लेकिन मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय अपना मुख पश्चिम दिशा के तरफ रखना होता है। इस मंत्र का जाप साई के प्रतिमा के सामने करना होता है।

इसे भी पढ़े: आम आदमी के लिए बेहद जरूरी है ये मंत्र, करें इसका नियमित जाप, इससे होगा आपके फोकस में सुधार, मिलेगी संघर्षों पर विजय

साई कष्ट निवारण मंत्र के जाप से परिवार में हमेशा सुख शांति और प्रचुरता बनी रहती है। इस मंत्र के प्रभाव से रोग का निवारण भी होता है। इस मंत्र के जाप से साईं बाबा प्रसन्न होते है। इस मंत्र के प्रभाव से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है और सेहत बनी रहती हैं। इस मंत्र से किसी भी दुःख का तात्कालिक निदान होता है।

- Advertisement -