सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का अर्थ हिंदी में । Sarva Mangala Mangalye Mantra meaning in Hindi

माँ दुर्गा का यह मंत्र उनके सभी मान्यताओं में से एक बेहद ही प्रसिद्ध मंत्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है की यह मंत्र बड़ा ही मंगलकारी एवं शुभ होता है और किसी भी कार्य को करने से पहले यदि इसका जाप किया जाए तो आपका कार्य निश्चित तौर पर सफल होता है। जो भी इस मंत्र का रोजाना पाठ करता है उसपर माता की असीम कृपा होती है।

- Advertisement -
   

सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का अर्थ हिंदी में । Sarva Mangala Mangalye Mantra meaning in Hindi

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

सर्व मंगल मांगल्ये मंत्र का विवरण :
माँ दुर्गा का यह मंत्र उनके आठवें रूप माता महागौरी को समर्पित है। अकसर किसी भी विवाह पूजा या माँ दुर्गा की पूजा में आपने यह मंत्र सुना होगा। इस मंत्र का अर्थ भी सरल सा है, जिसमें माँ गौरी की विशेषताओं का वर्णन किया गया है और उनसे हमपर अपनी कृपा बनाने का अनुरोध किया गया है।

इस मंत्र के माध्यम से कहा गया है की, हे मंगलमयी माता जो सभी का कल्याण करती हैं, जिनकी कृपा से सभी मनोरथों को सिद्ध प्राप्त होती है, हे माँ गौरी, शिव की अर्धांगिनी, तीन नेत्रों यानी भूत, भविष्य और वर्तमान की स्वामिनी, हमारी प्रार्थना स्वीकार करें और हमें अपनी शरण में लें।

यह भी पढ़ें: इस पितृ गायत्री मंत्र का हम सभी के जीवन में बड़ी मान्यता है, ऐसा कहा जाता यही इसके जाप से हमारे सभी पितृ दोष दूर हो जाते हैं, जीवन में कोई भी परेशानी नहीं आती और आपका जीवन सुखमय होता है।

वैसे तो श्रद्धालु इस मंत्र का जाप मुख्य तौर पर नवरात्र के दौरान ही करते हैं, हालाँकि आप इसका जाप प्रतिदिन करके इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं। इस मंत्र को जाप करने के लिए खुद को स्वच्छ करें और सच्चे मन से माँ की आराधना करते हुए शुद्ध उच्चारण के साथ इसका जाप करें, आपका जीवन सभी परेशानियों से मुक्त हो जायेगा।

- Advertisement -