श्री गणेश मंत्र | Ganesh Mantra in Hindi

आज इस धरती पर लगभग आठ अरब लोग निवास कर रहे है और आज के इस आधुनिक युग में प्रत्येक मनुष्य खुद को किसी न किसी बाधा में फंसा हुआ पाता है। हर मनुष्य चाहता है कि वो उस बाधा से निकलकर खुद का जीवन सवार ले। मानव को बाधाओं से मुक्ति के लिए अन्य काम करने के साथ-साथ श्री गणेश मंत्र (Ganesh Mantra in Hindi) का जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

श्री गणेश मंत्र | Ganesh Mantra in Hindi

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये
वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।
ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम्
संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।

श्री गणेश मंत्र का अर्थ: हे भगवान गणेश आपकी जय हो, आप सर्वजन की सेवा करने वाले है। हे भगवान गणेश आपको हम नमन करते है। आप सब के संकट हरने वाले है। आप बाधाओं से मुक्ति दिलाते है।

हिंदू सभ्यता संस्कृति के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम स्थान दिया गया है इसिलिए भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले होती है। इन्हें प्रथमपूज्य देवता कहा जाता है। भगवान गणेश को विघ्नों को हरण करने वाला देवता कहा जाता है। भगवान गणेश जीवन की हर समस्या का समाधान कर सकते है। भगवान गणेश के मंत्र के जाप से मनुष्य अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है।

इसे भी पढ़े: भगवान शिव को बेहद प्रिय है ये मंत्र, इसके जाप से महादेव हो जाते प्रसन्न, देते है मनोवांछित फल

भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप सप्ताह में दो दिन करना होता है। इस मंत्र का जाप बुधवार और रविवार को करना होता है। इस मंत्र का जाप भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय घी के दिए जलाने होते है। भगवान गणेश के मंत्र के दौरान प्रणाम की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप सुबह या शाम को किसी भी समय अपने इच्छा अनुसार किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप कम से कम पांच बार या ग्यारह बार करना होता है।

- Advertisement -