विष्णु गायत्री मंत्र हिंदी में । Vishnu Gayatri mantra in Hindi

विष्णु गायत्री मंत्र हिंदी में । Vishnu Gayatri mantra in Hindi

भगवान विष्णु को संसार के पालनकर्ता के रूप में जाना जाता है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी इंसानो और जीव जंतुओं का पालन पोषण भगवान विष्णु ही करते है। हिन्दू धर्म के तीन प्रमुख भगवानो में से एक विष्णु भगवान है। भगवान विष्णु ने अलग अलग समय पर पृथ्वी में धर्म की स्थापना करने के लिए अवतार लिया है। भगवान विष्णु उपासना इंसान से लेकर देवता तक सभी करते है।

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग मंत्र बताए गए है। विष्णु गायत्री मंत्र को विष्णु भगवान का सबसे पसंदीदा मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान विष्णु बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है। अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी आ रही है तो इस मंत्र का जाप करने से वो परेशानी बहुत जल्द दूर हो जाती है।

- Advertisement -

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र इन हिंदी
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नोः विष्णुः प्रचोदयात् ।।

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करने का तरीका
विष्णु गायत्री मंत्र का जाप करने की शुरुआत गुरूवार के दिन से करनी चाहिए। गुरूवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके साफ सुथरे कपड़ें पहन लें। उसक बाद एक साफ आसन बिछा लें। उसके बाद अपने सामने एक चौकी पर साफ कपडा बिछा लें। कपड़ें के ऊपर भगवान विष्णु की मूर्ति या फोटो रख लें।

यह भी पढ़ें: किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए खासकर विवाह, इत्यादि समारोह में इस मंत्र का एक बेहद ही प्रभाव रहता है, अपने भी इसका जाप कई बार विवाह में सुना होगा, जानें इसका अर्थ और इसके लाभ।

उसके बाद भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर लें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मांत्र का जाप 108 बार करें। मंत्र उच्चारण के बाद हाथ जोड़कर भगवान विष्णु से अपने जीवन को सुखमय बनाने की कामना करें।

- Advertisement -