रेस्टुरेंट स्टाइल वाला ये लस्सी का लाजवाब स्वाद सभी बच्चों और बड़े को पसंद आता है, अब आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, जरूर आजमाएं।

लस्सी बनाने की रेसिपी | Lassi recipe in Hindi

लस्सी का नाम सुनते ही बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है| गर्मियों के मौसम में लस्सी पीना सभी को पसंद होता है, आज हम आपको बेहद आसान तरीके से आसानी से घर पर लस्सी बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है|

- Advertisement -
   

लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामान
लगभग दो कप फुल क्रीम दही, एक कप दूध, चीनी, चौथाई चम्मच इलाइची पाउडर, रूह अफ्जा, दो से तीन चम्मच बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स

लस्सी बनाने का तरीका और रेसिपी

लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आप फुल क्रीम दही लेकर किसी बड़े और गहरे बर्तन में कर लें| उसके बाद लकड़ी वाला ब्लैंडर या राई लेकर दही को लगभग 5 मिनट तक अच्छी तरह से फेंटे| फिर दही में स्वादनुसार चीनी डाल कर जब तक चलाएं जब तक चीनी न घुल जाएं|

फिर एक कप ठंडा दूध डाल कर एक बार फिर से अच्छी तरह से चला लें| मिश्रण को तब तक चलाएं जब तक लस्सी में झाग ना आ जाएं (आप दूध की जगह पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है लेकिन पानी डालने से लस्सी में झाग नहीं बनते है)| उसके बाद थोड़े से बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलाइची पॉउडर डालकर मिक्स कर लें|

- Advertisement -