स्वाद में लाजवाब और बनाने में भी आसान राजमा चावल हर बच्चे और बड़े को पसंद आती है, आप भी जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

स्वादिष्ट राजमा चावल रेसिपी हिंदी में | Delicious Rajma chawal recipe in Hindi

आज हम आपको राजमा चावल बनाने की रेसिपी बता रहे है

राजमा चावल बनाने के लिए जरूरी सामान
लगभग एक कप लाल राजमा, चार काली मिर्च, तीन लौंग, दो छोटी हरी इलायची, तेज पत्ता, एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, नमक, घी, एक चम्मच जीरा, दो चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो हरी मिर्च, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बड़े टमाटर, एक चम्मच धनिया पॉउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा चम्मच कस्तूरी मेथी, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

- Advertisement -

राजमा चावल बनाने की रेसिपी और विधि

राजमा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में राजमा डाल दें| फिर पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें| राजमा को पानी में रात भर के लिए भिगो कर रख दें| फिर अगले दिन एक कूकर में भीगा हुआ राजमा और सभी खड़े मसालों के साथ स्वादनुसार नमक और 3 कप पानी डालकर रख दें| गैस की मध्यम आँच पर चार या पाँच सिटी लगाएं|

एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी का टुकड़ा और हरी इलायची डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डालकर भून लें| जब प्याज भून जाएं तब अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें|

फिर कड़ाही में बारीक कटा हुआ टमाटर और स्वादनुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| फिर लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मिक्स कर लें| उसके बाद कड़ाही में उबले हुए राजमा को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| जिस पानी में राजमा उबला है उसमे से एक कप पानी कड़ाही में डालकर मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: पत्ता गोभी से बानी इस खास सब्जी का स्वाद आएगा आपको बेहद ही पसंद, खाने वाला करेगा आपकी जमकर तारीफ, जानें इसे बनाने की विधि।

सब्जी को लगभग पाँच से छह मिनट पका लें| स्वादिष्ट राजमा बनकर तैयार है| बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर गैस बंद कर दें| एक कूकर में चावलों को धोकर डाल दें| एक गिलास चावल में डेढ़ गिलास पानी डालकर एक सिटी लगाएं| बस चावल भी तैयार है गरमा गर्म राजमा चावल को सर्व करें|

- Advertisement -