पत्ता गोभी रेसिपी हिंदी में | Patta gobhi recipe in Hindi
आज हम आपको पत्ता गोभी बनाने की रेसिपी बता रहे है
पत्ता गोभी बनाने के लिए जरूरी सामान
300 ग्राम पत्ता गोभी, दो बारीक कटे हुए टमाटर, एक चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच धनियां पॉउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चुटकीभर हींग, आधा चम्मच जीरा, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक
पत्ता गोभी बनाने का तरीका और विधि
पत्ता गोभी बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी को धोकर बारीक काट लें| उसके बाद एक कूकर लेकर उसमे दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे जीरा डाल दें| जब जीरा भून जाएं तब उसमे चुटकी भर हींग डालकर भून लें| फिर कूकर में बारीक कटे हुए टमाटर डाल दें| टमाटर को लगातार चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं|
जब टमाटर मुलायम हो जाएं तब कूकर में धनियाँ पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर और स्वादनुसार नमक डाल दें| सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं| एक से दो मिनट पकाने के बाद बारीक कटी हुई पत्ता गोभी डालकर सब चीजों को मिक्स कर लें| फिर कूकर में थोड़ा सा पानी डालकर कूकर को बंद कर दें| कूकर में दो सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दें|
जब कूकर का प्रेशर खत्म हो जाएं तब कूकर को खोलकर पत्ता गोभी को चेक कर लें| आप देखेंगे पत्ता गोभी गलकर मुलायम हो गई है| उसके बाद बारीक कटा हुआ धनियाँ डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| पत्ता गोभी की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार हो गई है| पत्ता गोभी की सब्जी को पाली में निकाल लें| गरमा गर्म पत्ता ग्गोभी की सब्जी को दाल, फुल्के और अचार के साथ सर्व करें|