परांठा बनाने की रेसिपी हिंदी में | Paratha recipe in Hindi
आज हम आपको परांठा बनाने की रेसिपी बता रहे है
परांठा बनाने के जरुरी सामग्री
दो कप गेंहू का आटा, परांठे सेकने के लिए दो से तीन चम्मच तेल, आधा कप पानी, बटर और स्वादनुसार नमक
परांठा बनाने का तरीका और विधि
परंथ बनाने के लिए सबसे पहले दो कप आटे में से आधा कप आटा अलग निकाल लें| फिर उसके बाद एक बाउल में डेढ़ कप आटा छान लें| छने हुए आटे में जीरा, एक चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिला लें| फिर बाउल में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें| जब आटा अच्छी तरह गूंथ जाएं तब आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगा कर चिकना कर दें|
आटे को किसी ढक्कन से ढककर 10 मिनट के लिए रख दें| 10 मिनट बाद गूंथे हुए आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें| उसके बाद गूंथे हुए आटे में से नींबू के आकर का आटा लेकर लोई बना लें| फिर लोई को सूखे आटे में आटे में डालकर लोई के दोनों तरफ आटा लगा लें| फिर उस लोई को बेलन की मदद से बेल लें| एक तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें|
जब तवा गर्म हो जाएं तब उस पर बेला हुआ परांठा डाल दें| जब परांठे की दोनों सतह थोड़ी सख्त हो जाएं| जब ऊपरी सतह पर बुलबुले से दिखने लगे| तब परांठे की ऊपरी सतह पर तेल लगाकर पलट दें| फिर परांठे की दूसरी सतह पर भी तेल लगा दें| परांठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें|
जब परांठा अच्छी तरह से सिक जाएं तब परांठे को तवे से उतार कर प्लेट में रख लें| इसी तरह से बचे हुए आटे से परांठे बना लें| बस परांठा बनकर तैयार है गरमा गर्म परांठो को सब्जी और अचार के साथ सर्व करें|