स्वादिष्ट मूंग दाल चीला कैसे बनायें | Delicious Moong dal cheela recipe in Hindi
मूंग की दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है| चलिए आज हम आपको आसान तरीके से घर पर मूंग दाल का चीला (Delicious Moong dal cheela recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|
स्वादिष्ट मूंग दाल चीला रेसिपी हिंदी में
मूंगदाल | दो कप |
पनीर | 100 ग्राम |
हींग | दो चुटकी |
कद्दूकस किया हुआ अदरक | एक चम्मच |
बारीक कटी हुई हरी मिर्च | दो |
बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ | आधा कटोरी |
तेल | जरूरत के अनुसार |
नमक | स्वादनुसार |
मूंग दाल चीला बनाने का तरीका
मूंग दाल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें| फिर एक बाउल में मूंग की दाल को चार घंटो के लिए पानी में भिगो कर रख दें| पनीर को कद्दूकस कर लें| फिर मिक्सी के जार में भीगी हुई दाल और थोड़ा सा पानी डालकर महीन पीस लें|
फिर पीसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें| उसके बाद बाउल में बारीक घिसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए फेंटें| एक नॉनस्टिक तवे पर एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|
जब तवा गर्म हो जाएं तब फेंटी हुई दाल के मिश्रण में से एक चमचा मिश्रण तवे पर डालकर गोलाई में फैला दें| जब चीला थोड़ा सख्त हो जाएं तब थोड़ा सा तेल चिली के चारो तरफ और चिली के ऊपर डाल दें| चीले को दोनों तरफ से सेक लें| फर चीले की ऊपरी सतह पर दो चम्मच कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर डोसे की तरह रोल बनाते हुए मोड़ लें|
यह भी पढ़ें: चावल फिरनी बनाने की विधि
चीले को एक प्लेट में निकाल लें| स्वादिष्ट मूंग दाल का चीला बनकर तैयार है| मूंग दाल चीले को हरे धनिएं की चटनी और टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें|