आटे के लड्डू रेसिपी हिंदी में । Aate ke laddu recipe in Hindi
बेसन के लड्डू और बूंदी के लड्डू (Aate ke laddu recipe in Hindi) आपने बहुत बार खाएं होंगे आज अपने परिवार एक लिए बनाएं आटे के लड्डू। चलिए अब हम आपको आटे के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे है।
आटे के लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेहूं का आटा, चार बारीक पीसी हुई हरी इलायची, एक चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, एक चम्मच बारीक कटे हुए काजू, आधा चम्मच किशमिश, जरुरत के अनुसार घी, स्वादनुसार बूरा
आटे के लड्डू बनाने का तरीका
आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में आधा कप घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी गर्म हो जाएं तब कड़ाही में गेंहू का आटा छानकर डाल दें। करछी की मदद से आटे को लगातार चलाते हुए मध्यम आँच पर आटे को भूनें। जब आटा भून कर हल्का ब्राउन हो जाएं तब आटे को कड़ाही में से निकालकर एक प्लेट में रख लें।
जब आटा हल्का गर्म रह जाएं तब प्लेट में स्वादनुसार बूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद प्लेट में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, किशमिश और बारीक पिसा हुआ हरी इलायची पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद प्लेट में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथो की मदद से गोल लड्डू बना लें।
अगर मिश्रण सूखा लग रहा है और लड्डू बनने में दिक्कत आ रही है तो प्लेट में थोड़ा सा घी डालकर मिला लें। लड्डू बनाकर एक प्लेट में रख लें और बचे हुए मिश्रण से इसी प्रकार लड्डू बना लें। बस स्वादिष्ट आटे के लड्डू बनकर तैयार हो गए है। बचे हुए आटे के लड्डू को एक एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें।








