पत्ता गोभी फूघाट एक बेहद ही पौष्टिक सब्जी है जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है, इसे एक बार खाने वाला बार-बार मांग कर खाता है। जानें इसे आसानी से घर पर बनाने का तरीका और आजमाएं।

पत्ता गोभी फूघाट बनाने की विधि । Cabbage Fooghat Recipe in Hindi

पत्ता गोभी फूघाट (Cabbage Fooghat Recipe in Hindi) एक ताज़ी और बेहद ही स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे आप किसी भी समय अपने घर पर बड़ी ही आसानी के साथ बना सकते हैं। इसमें सब्जी की पौष्टिकता के साथ-साथ चना और नारियल के गुण भी होते हैं। साथ ही इसमें थोड़ी मलाई की मात्रा हमें ऊर्जा प्रदान करती है। तो, आप भी जानें इसकी रेसिपी और अपने घर पर इसे बनाने की कोशिश करिये।

आवश्यक चीजें
पत्ता गोभी – 1 कप (बारीक कटी हुई)
तेल – 1 बड़ा चम्मच
सरसों के दाने – 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ते – 5 पत्ते (कटे हुए)
चना दाल – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
बेसन मसाला – 1/4 छोटी चम्मच
नींबू का रस – 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 पीस
ताजा नारियल – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
नमक स्वाद अनुसार

- Advertisement -

पत्ता गोभी फूघाट बनाने की विधि

इस लाजवाब पत्ता गोभी फूघाट को आसानी से अपने घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालें और उसे आंच पर रख कर गर्म करें। जब यह थोड़ा गर्म हो जाए तो फिर उसमें सरसों के दाने और हरी मिर्च डालें और उन्हें चटकने दें। एक बार जब ये सरसों के बीज चटकने लगे तो चना दाल डालें और मिलाएँ।

इसके बाद इसमें करी पत्ते डालकर थोड़ी देर इसे भूनें। फिर इसमें कटी हुई पत्ता गोभी डालकर इसे लगभग एक से दो मिनट तक पकाएं। उसके बाद इसमें हल्दी पावडर, नमक और बेसन मसाला भी दाल दें और इसे अच्छे से मिलाकर इसे कम से कम 5 मिनिट तक भूनें।

यह भी पढ़ें: दाल फ्रेंकी एक अलग तरह की और बेहद ही स्वादिष्ट स्नैक है जिसे भारत में सभी बहुत पसंद करते हैं, जानें इसे आसानी के साथ अपने घर पर बनाने का तरीका और खुद ही इसका स्वाद आजमाएं।

अब सबसे आखिर में जब आपको लगे की यह लगभग पक चूका है तो इसमें नारियल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। आपकी स्वादिष्ट गोभी फूघाट अब परोसने के लिए तैयार है।

- Advertisement -