मंगलम भगवान विष्णु मंत्र हिंदी में । Mangalam Bhagwan Vishnu mantra in Hindi
भगवान विष्णु हिन्दू धर्म के तीन प्रमुख भगवानो में से एक हैं। भगवान विष्णु को पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतु और इंसानो के रक्षक और संरक्षक के साथ साथ धर्म को संतुलित रखने वाले भगवान के रूप में पूजा जाता है।
पृथ्वी पर अधर्म बहुत ज्यादा बाद जाता है तब भगवान विष्णु अवतरित होकर धर्म को स्थापित करते है। विष्णु भगवान ने अलग अलग समय पर भगवान कृष्ण और राम का अवतार लेकर धर्म को स्थापित किया है। विष्णु भगवान के काफी सारे मंत्र पढ़ने और देखने को मिलेंगे। लेकिन मंगलम भगवान विष्णु मंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावशाली और असरदायक माना जाता है।
नीचे हम आपको मंगलम भगवान विष्णु मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते है।
मंगलम भगवान विष्णु मंत्र इन हिंदी
मंगलम् भगवान विष्णु मंगलम् गरुड़ ध्वज
मंगलम् पुंडरीकाक्ष मंगलाय तनो हरी
मंगलम भगवान विष्णु मंत्र का जाप करने का तरीका
इस मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर घर की साफ सफाई करके स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन कर आसन बिछा लें। फिर आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने भगवान विष्णु की मूर्ति या फोटो रख लें। मूर्ति के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें।
भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद पुष्प और फल अर्पित करें। फिर हाथो में तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें। नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करने से जल्द विष्णु भगवान प्रसन्न होते है। इस मंत्र का जाप करने से आपका जीवन मंगलमय और सुखद बनता है।