लक्ष्मी गायत्री मंत्र हिंदी में । Laxmi gayatri mantra in Hindi

लक्ष्मी गायत्री मंत्र हिंदी में । Laxmi gayatri mantra in Hindi

वर्तमान में शायद ही कोई पुरुष या महिला जिसे धन की चाहत ना हो। धन चाहे किसी भी इंसान के पास कितना ही हो उस इंसान को कम ही लगता है। धन प्राप्ति के लिए इंसान लक्ष्मी माता की उपासना करता है।

आमतौर पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लक्ष्मी गायत्री मंत्र को सबसे प्रभावशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के उच्चारण से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी और आपके बिजनेस में बढ़ोत्तरी देखने मिलेगी। चलिए अब हम आपको लक्ष्मी गायत्री मंत्र के बारे में और इस मंत्र के जाप करने का तरीका बता रहे है।

- Advertisement -

लक्ष्मी गायत्री मंत्र
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ ।।

लक्ष्मी गायत्री मन्त्र का जाप करने का तरीका
आमतौर पर लगभग सभी मंत्रो का जाप ब्रह्ममुहूर्त या सुबह करने से पूर्ण और जल्दी लाभ प्राप्त होता है। लक्ष्मी गायत्री मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें।

उसके बाद पूजा स्थल पर साफ आसन बिछाकर बैठ जाएं। अपने सामने लक्ष्मी जी मूर्ति या फोटो को रख लें। माता के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। माता की उपासना करें और माता को पुष्प और फल अर्पित करें। उसके बाद हाथो में तुलसी की माला लेकर ऊपर बताए गए मन्त्र का जाप 108 बार करें।

यह भी पढ़ें: भगवान शिव के इस मंत्र का एक बड़ा ही महत्व है, इसके जाप मात्र से आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।

नियमित रूप से लक्ष्मी गायत्री का मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करने शरीर ऊर्जावान और बलवान बनने के साथ साथ आपके जीवन में अपार धन बरसता है।

- Advertisement -