बाफला बाटी रेसिपी हिंदी में | Bafla bati recipe in Hindi

बाफला बाटी कैसे बनायें | Bafla bati recipe in Hindi

बाफला बाटी इंदौर की फेमस डिश है| बाफला बाटी (Bafla bati recipe in Hindi) बनाने के लिए ओवर या तंदूर का इस्तेमाल किया जाता है| लेकिन आज हम आपको तवे पर बाफला बाटी बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

बाफला बाटी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेहूं का आटा, आधा कप सूजी, तिहाई कप दही, घी, आधा चम्मच अजवायन, आधा चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा और नमक

बाफला बाटी बनाने का तरीका

बाफला बाटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गेंहू का आटा और सूजी को छान लें| उसके बाद बाउल में दही, और दो चम्मच घी डालकर मिक्स कर कर लें| उसके बाद बाउल में जीरा, अजवायन, बेकिंग सोडा और स्वादनुसार नमक डाल दें| उसके बाद थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें|

उसके बाद गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| फिर एक भगोने में दो से तीन गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब पानी उबलने लगे तब एक एक करके बाटी को पानी में डाल दें| पानी को लगभग 15 मिनट तक पानी में पकने दें| बीच बीच में बाटी को पलटते हुए पकाएं|

जब बाटी अच्छी तरह से फूल जाएं तब गैस को बंद कर दें| फिर बाटियों को पानी में से निकाल कर एक छलनी में रख दें| उसके बाद एक पैन में चार चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब चार या पाँच बाटी डाल दें| बाटियों को माध्यम आँच पर अलट पलट कर सेक लें|

यह भी पढ़ें: कटोरी चाट बनाने की विधि

जब बाटी दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें पैन में से निकाल कर प्लेट में रख लें| इसी तरह से बची हुई बाटियों को भी सेक लें| बाफला बाटी बनकर तैयार है| एक बाफला बाटी को तोड़कर एक प्लेट में रख लें| बाटी के ऊपर एक या दो चम्मच्च घी डालकर डाल के साथ सर्व करें|

- Advertisement -