बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को ही सूजी का हलवा पसंद आता है, जानें इसे बनाने की आसान सी विधि और खास तरीका और आज ही आजमाएं।

सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी | Suji halwa recipe in Hindi

आज हम आपको सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

सूजी हलवा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
आधा कप सूजी, चौथाई कप घी, बारीक कटे हुए काजू, थोड़े बारीक कटे हुए बादाम, दो बारीक पीसी हुई हरी इलाइची, 10 किशमिश, चीनी

सूजी का हलवा बनाने का तरीका

सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने दें| उसके बाद सूजी को छान कर कड़ाही में डाल दें| कलछी से लगातार चलाते हुए सूजी को भूने| सूजी को तब तक भूनना है जब तक सूजी ब्राउन नहीं हो जाती है| जब सूजी भून कर डार्क ब्राउन हो जाएं तब कड़ाही में लगभग दो कप पानी दाल दें|

उसके बाद कड़ाही में स्वादनुसार चीनी डालकर मिक्स कर लें| गैस की आंच धीमी करें और हलवे को बीच बीच में चलाते हुए पकने दें| जब तक हलवा पक रहा है तब तक किशमिश के डंठल थोड़ लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक पिसा हुआ इलाइची पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर हलवे में बारे कटे हुए बादाम और बारीक कटे हुए काजू और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: सोया चिल्ली के ये अंदाज लगेगा आपको ठेले पर मिलने वाले डिश से भी लाजवाब, जानें इसे कैसे बनाया जाता है और अपने घर पर ही बनायें।

दो से तीन मिनट पकाने के बाद हलवे में दो से तीन चम्मच घी डालकर मिला लें| हलवे को बीच बीच में चलाते हुए पकाएं| जब कड़ाही में से पानी खत्म हो जाएं तब गैस बंद कर दें| लाजवाब सूजी का हलवा बनकर तैयार है| किसी प्लेट में गरमा गर्म सूजी का हलवा निकाल कर बारीक कटे हुए बादाम और काजू से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -