बेहद ही शक्तिशाली माने जाने वाले इस मंत्र की साधना से हम भगवान शिव के अघोरे रूप को नमन करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। भगवान शिव के अघोर स्वरूप को एक अभीतस्य और रुद्र स्वरुप से जोड़ा जाता है, जिनसे लोग भय खाते हैं। इस मंत्र का जाप अकसर विभिन्न हिंदू अनुष्ठानों, प्रार्थनाओं और ध्यान प्रथाओं में किया जाता है।
ॐ अघोरेभ्यो मंत्र हिंदी में । Om Aghorebhyo Mantra in Hindi
ॐ अघोरेभ्यो नमः।।
ॐ अघोरेभ्यो मंत्र का विवरण :
भगवान शिव के इस मंत्र को बेहद ही पवित्र माना जाता है इसलिए इसका जाप हमेसा ही आपको भक्ति और सम्मान के साथ करना चाहिए। कहते हैं शिव जी के इस मंत्र का जाप करने से हमें उनके अघोरे रूप से आशीर्वाद और सुरक्षा प्राप्त होती है। इस मंत्र का हमारे हिन्दू धर्म में एक आध्यात्मिक महत्व और इसे बेहद ही शक्तिशाली माना जाता है।
इस मंत्र के जाप से आपके भीतर एक आत्मिक विकास होता है और आप सांसारिक मोह माया से दूर खुद को मोक्ष के मार्ग पर ले जाते हैं। माना जाता है की इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को परमानंद और शांति की प्राप्ति होती है। हालाँकि इस मंत्र के जाप में विधि विधान का बड़ा महत्व होता है और आपको इसका जाप अपनी विशेष इच्छा-सिद्धि या लाभ के नहीं करना चाहिए।