नवकार मंत्र के लाभ हिंदी में । Navkar Mantra Benefits in Hindi

जैन धर्म के लोगों द्वारा इस नवकार मंत्र का जाप प्रतिदिन किया जाता है। कहा जाता है की जैन धर्म में इसका एक बहुत बड़ा महत्व है और इसके जाप से किसी भी व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसी भी मान्यता है की यह मंत्र इस संसार की किसी भी त्रासदी को टाल सकता है और आपके जीवन में आने वाले दोषों को दूर कर सकता है।

- Advertisement -
   

नवकार मंत्र के लाभ हिंदी में । Navkar Mantra Benefits in Hindi

नमो अरिहंताणं।
नमो सिद्धाणं।
नमो आयरियाणं।
नमो उवज्झायाणं।
नमो लोए सव्वसाहूणं।
एसो पंच नमोक्कारो, सव्व पावप्पणासणो।
मंगलाणं च सव्वेसिं, पढमं हवई मंगलम्।

नवकार मंत्र का विवरण :
जैन धर्म के इस प्रभावशाली मंत्र का पाठ मुख्य तौर पर व्यक्ति इस संसार की सभी त्रासदियों से मुक्ति पाने के लिए करता है। इस मंत्र का जाप करने के लिए आपको अपने मन को शुद्ध और शांत रखना होता है। साथ ही इस मंत्र के जाप करते समय अपना ध्यान कहीं और ना भटकने दें, आपका पूर्ण ध्यान मंत्र पर ही टिका होना चाहिए। इसका जाप आप अपने मन के भीतर भी कर सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रहें की आप इसका स्पष्ट उच्चारण कर रहे हों।

यह भी पढ़ें: हमारे भविष्य और हमारे जीवन पर हमारी कुंडली की दसा का बहुत बड़ा प्रभाव रहता है, अगर कुंडली में नवग्रह की स्थिति सही हो तो सभी कुछ शुभ होता है, जानें नवग्रह को सही स्थिति में करने हेतु यह खास मंत्र।

इस मंत्र के जाप से आपके मन में एक शुद्धता का भाव आता है और आपको इससे मानसिक शांति और स्थिरता की प्राप्ति होती है। नवकार मंत्र के जप से आप इस सांसारिक मोह माया से दूर होते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही इस मंत्र का जाप आपके भीतर दया, उदारता, और शांति सहयोग की भावना उत्पन्न करता है। इस मंत्र का पाठ आपके जीवन में शांति और सुख लाता है।

- Advertisement -