शीर खुरमा एक स्वाद में मीठी लगने वाली डिश है जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही बहुत पसंद करते हैं, आप भी जानें इसे बनाने का तरीका और आजमाएं।

शीर खुरमा रेसिपी हिंदी में | Sheer khurma recipe in Hindi

आज हम आपको शीर खुरमा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

शीर खुरमा बनाने के लिए जरूरी सामान
एक लीटर फुल क्रीम दूध, लगभग 100 ग्राम सेवई, एक कप चीनी, चुटकी भर केसर, चार बारीक कूटी हुई हरी इलायची, घी, बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, किशमिश बारीक कटा हुआ पिस्ता, बारीक कटे हुए खजूर

शीर खुरमा बनाने का तरीका और विधि

शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने दें| जब घी पिघल जाएं तब गैस की आँच मध्यम कर दें| कड़ाही में सेवइयां डाल दें|

चमचे की मदद से लगातार चलाते हुए सेवइयों को गोलडन ब्राउन होने तक भून लें| जब सेवइयां अच्छी तरह से भून जाएं तब किसी प्लेट में निकाल लें| फिर एक पैन लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| पैन में दूध डालकर पकने दें| जब दूध में उबाल आ जाएं| तब गैस की आँच मध्यम कर दें| दूध में केसर और कूटी हुई हरी इलायची डालकर पकने दें|

दूध को तब तक पकाएं जब तक दूध आधा ना रह जाएं| उसके बाद पैन में चीनी डाल दें| चीनी डालने के बाद चमचे से चलाते हुए दूध को पकाएं| दो से तीन मिनट पकाने के बाद चीनी पूरी तरह से घुल जाएगी| उसके बाद पैन में फ्राई की हुई सेवई डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| दो मिनट बाद बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए पिस्ता, बारीक कटे हुए खजूर और किशमिश डालकर मिला दें|

यह भी पढ़ें: मात्र दो कप बेसन और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ अपने घर पर ही बनायें बाजार में महंगी बिकने वाली सेव भाजी की डिश, जानें इसे बनाने का तरीका।

लगभग पाँच मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| स्वादिष्ट शीर खुरमा बनकर तैयार हो गया है| गरमा गर्म शीर खुरमा को प्याली में निकालें| बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके परोसें|

- Advertisement -